फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   From AMU to IPS: Female students to read Dr. Bushra's story

Aligarh News: एएमयू से आईपीएस तक, डॉ. बुशरा की दास्तां पढ़ेंगी छात्राएं

Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
From AMU to IPS: Female students to read Dr. Bushra's story
डॉ. बुशरा। स्रोत : स्वयं
उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली आईपीएस अधिकारी डॉ. बुशरा बानो की प्रेरणादायक सफलता की कहानी अब छात्राओं को पढ़ाई जाएगी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा तक पहुंचने वाली डॉ. बुशरा का संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
विज्ञापन




डॉ. बुशरा बानो बचपन से ही मेधावी छात्रा रहीं। उन्होंने 22 वर्ष की उम्र से पहले ही एमबीए की डिग्री हासिल कर ली थी। इसके बाद एएमयू से उन्होंने पहले ही प्रयास में नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की और रिकॉर्ड समय में मैनेजमेंट विषय में पीएचडी पूरी की। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने सऊदी अरब में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दीं, लेकिन देश सेवा की भावना उन्हें वापस भारत ले आई।
विज्ञापन



आईपीएस बनने का उनका सफर चुनौतियों से भरा रहा। पारिवारिक जिम्मेदारियों, दो छोटे बच्चों की परवरिश और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। वर्ष 2018 में गर्भावस्था के अंतिम चरण में रहते हुए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय रेलवे यातायात सेवा में स्थान प्राप्त किया। इसी दौरान यूपी पीसीएस परीक्षा में छठी रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिरोजाबाद सदर में एसडीएम के रूप में तैनाती के दौरान अवैध खनन के खिलाफ उनकी सख्त कार्रवाई ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर यूपीएससी परीक्षा दी और अखिल भारतीय स्तर पर 234वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होकर अपने सपने को साकार किया।


एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर राहत अबरार ने बताया कि अब एएमयू में छात्राओं को डॉ. बुशरा के संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज आईपीएस अधिकारी के रूप में डॉ. बुशरा बानो महिला सशक्तीकरण का चमकता हुआ चेहरा हैं। उनका जीवन संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियां, पारिवारिक जिम्मेदारियां या शारीरिक चुनौतियां सफलता की राह में बाधा नहीं, बल्कि संघर्ष को और मजबूत बनाने वाली सीढ़ियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed