{"_id":"63bc769cc10ef41a2449e0ef","slug":"friends-were-taken-away-from-home-burnt-in-dispute-death-gabhana-news-ali3087336151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, विवाद में जलाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, विवाद में जलाया, मौत
विज्ञापन
चार दिन पहले कस्बा निवासी एक युवक को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि आपस में विवाद होने पर दोस्तों ने युवक को जला दिया, जिसकी इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय रविवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश पाल के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
कस्बा निवासी मुकेश कुमार पुत्र रूप किशोर राठौर ने कहा कि पांच जनवरी को उनका भाई 35 वर्षीय दिनेश कुमार घर पर था। शाम के समय गांव के जितेंद्र ठाकुर बाबा व सुरेश निवासी नगला नत्था, मुलायम व शेखर निवासी पनिहावर घर आए और दिनेश को अपने साथ बुलाकर ले गए। यह सभी दिनेश के दोस्त थे। इसके बाद देर रात तक उनका भाई घर नहीं लौटा तो तलाश करते हुए परिजन हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे।
वहां पर चारों दोस्त मिलकर उनके भाई को पीट रहे थे, फिर जान से मारने की नीयत से उसे आग के हवाले कर दिया। शोर मचाते हुए परिजनों के पहुंचने और अन्य लोगों को आते हुए देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस की मदद से परिवार वाले उसे गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। रविवार की रात दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। दिनेश कुमार दो बच्चों के पिता थे।