फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Friends tied with sandalwood

पेड़ से बांधकर दोस्तों ने चप्पल से पीटा

Fri, 11 Aug 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Friends tied with sandalwood
पेड़ की डाल पर दीपक का हांथ फंसाकर बांधने के बाद पीटते लड़के। - फोटो : अमर उजाला
पिसावा थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना में दोस्तों ने मजाक के नाम पर 22 वर्षीय युवक के हाथ पेड़ की टहनी पर फंसाकर रस्सी से बांध दिए और फिर चप्पल से पीटा। इतना ही नहीं युवक की इस तरह पिटाई का मोबाइल पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इसके अगले दिन से वह युवक लापता है। गुरुवार को परिजनों ने पिसावा थाने में वायरल वीडियो क्लिप के साथ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने महज गुमशुदगी दर्ज कर मामले से इतिश्री कर ली।
विज्ञापन


नगलिया बिजना निवासी सत्यवीर सिंह के अनुसार उनका बेटा दीपक कुमार (4 अगस्त) से लापता है। वह जट्टारी से दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था, तब से नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच पता लगा कि 3 अगस्त को गांव के ही कुछ लड़कों (दीपक के दोस्तों) ने गांव के बाहर एक पेड़ पर दीपक के हाथ रस्सी से बांधे और फिर चप्पल, डंडियों से पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका वीडियो भी बना लिया और वायरल कर दिया। पिता के अनुसार यह वीडियो देखने के बाद से ही दीपक उदास हो गया और कहीं चला गया। उन्होंने वीडियो की क्लिप समेत तहरीर थाने में दे दी है। पिता के अनुसार जट्टारी समेत सभी रिश्तेदारियों और हर जान-पहचान वाले के यहां पता कर लिया लेकिन बेटे का कहीं पता नहीं चल पाया। 

मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा वह बख्शा नहीं जाएगा। लापता लड़के की तलाश की जा रही है। 
- संजय पांडेय, थानाध्यक्ष पिसावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed