फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   friends misbehave with married woman in aligarh

विवाहिता संग तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो

Tue, 18 Jun 2019 02:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
friends misbehave with married woman in aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

महानगर के क्वार्सी इलाके की एक विवाहिता के साथ तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विवाहिता का आरोप है कि एक परिचित युवक मदद के बहाने अपने साथ घर ले गया। वहां नशीला पदार्थ खिलाया और दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उसकी शादी हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। क्वार्सी के एक इलाके में मायका है। कुछ दिन पहले ससुराल के पास ही रहने वाले एक युवक ने उसे पति के खिलाफ भड़का दिया था। इसी बात पर पति से लड़ाई हो गई। इसके बाद वह दो माह से मायके में रह रही है। घटना 5 जून की है। युवक उसे क्वार्सी चौराहा पर मिल गया। वह पुलिस ने मदद दिलाने का आश्वासन देकर अपने साथ क्वार्सी स्थित एक कालोनी में बने अपने घर ले गया। वहां नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोश होने पर दो अन्य दोस्तों को बुलाकर सामूहिक दुराचार किया। 
विज्ञापन


होश में आने पर उसे घटना का पता लगा। विरोध करने पर आरोपी वीडियो को दिखाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। इस मामले में थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी। लेकिन थाना पुलिस ने फटकार लगाकर भगा दिया। एसएसपी ने क्वार्सी थाना प्रभारी को महिला की दलील सुन मामले जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed