फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Freedom fighter's faimly are not getting facilities

अलीगढ़ः स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नहीं मिल रहीं सुविधाएं

Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter's faimly are not getting facilities
संजीव राजा । शहर विधायक - फोटो : CITY OFFICE
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अन्य राज्यों की तरह उप्र में कई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन की मांग पर शहर विधायक संजीव राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सुविधाएं देने की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के संरक्षक राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने बताया कि उप्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार वालों को दिए जाने वाले सम्मान, अनुदान और मानदेय पेंशन संबंधी नियमावली 1975 में कई प्रावधान हैं। उन्हीं का अनुसरण करते हुए उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार आदि राज्य सरकारों ने सेनानियों के आश्रितों के लिए सुविधाएं जारी की हैं। लेकिन उप्र में ये सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

शहर विधायक ने पत्र लिखकर वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र बनवाकर सरकारी बसों में सहचर के साथ निशुल्क यात्रा करने की मांग की है। साथ ही पारिवारिक पेंशन अनुतोष योजना और आश्रितों को पेंशन, राजकीय और निजी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा भोजन के साथ उपलब्ध कराने जैसी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तराधिकारी संगटन की मांग पर प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर सुविधाएं जारी कराने की मांग की है। ये समस्याएं भारत सरकार से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत यदि ये सुविधें आश्रितों को मिल जाती हैं तो यह एक उपहार होगा। -संजीव राजा, शहर विधायक।

-स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी व आश्रितों को उप्र में कई सारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जबकि अन्य सरकारों ने इसकी व्यवस्था की है। शहर विधायक के माध्यम से प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को उनकी सुविधाएं प्राप्त कराई जाएं। -सुरेश चंद्र शर्मा, मंडल प्रभारी अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन।

सुरेश चंद्र शर्मा, मंडल प्रभारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संयुक्त संगठन।

सुरेश चंद्र शर्मा, मंडल प्रभारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संयुक्त संगठन। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed