फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Free stamped tickets will be available in roadways buses

रक्षाबंधन : रोडवेज बसों में मिलेगी मुहर लगी निशुल्क टिकट

Sat, 21 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Free stamped tickets will be available in roadways buses
सीट पर कब्जा लेने के लिए खिड़की से चढ़ते बच्चे और लोग । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का टिकट मशीन (ईटीएम) से नहीं काटा जाएगा, बल्कि मुहर लगाकर टिकट बनाया जाएगा। दरअसल, इस बार टिकट मशीनों में डाटा फीडिंग नहीं होने के कारण यह व्यवस्था की गई है। वहीं, महिलाएं शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक किसी भी रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस बार प्रोत्साहन स्कीम लागू नहीं होने से चालकों व परिचालकों को मायूसी हाथ लगी है। इधर, शुक्रवार दोपहर से बस स्टैंड पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ है, सीट को लेकर धक्कामुक्की तक हुई। कई लोग खिड़कियों से अंदर जाते दिखे।
विज्ञापन

परिवहन निगम की तरफ से प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई जाती है। निशुल्क टिकट ईटीएम से बनाई जाती थी। लेकिन इस बार ऐसी व्यवस्था विभाग नहीं कर पाया है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को महिला निशुल्क टिकट की मुहर लगाकर दी जाएगी। जिन बसों में टिकट ईटीएम क्रियाशील हैं। उनमें महिलाओं को शून्य मूल्य का टिकट लगेज टिकट बुक पर बनाकर दी जाएगी। इसके अलावा, प्रतिवर्ष अधिक राजस्व की प्राप्ति और बसों के फेरे बढ़ाने के लिए चालक-परिचालकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि इस बार रद्द है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों के अवकाश को सात दिनों तक रद्द कर दिया है। अलीगढ़ बुद्ध विहार डिपो एआरएम योगेंद्र पाल सिंह व अलीगढ़ डिपो एआरएम वीके शुक्ला ने फेरे बढ़ाने के निर्देश चालक-परिचालकों को दिए हैं। दो दिनों में जो बस दो चक्कर लगाती थीं। रक्षाबंधन पर अब उन्हें एक फेरा अधिक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा इस बार प्रोत्साहन राशि स्कीम लागू नहीं की गई है। फिर भी फेरे बढ़ाने के निर्देश चालक-परिचालकों को दिए हैं। महिलाओं को मुहर लगाकर निशुल्क यात्रा टिकट दी जाएगी। हम सात दिनों तक भारी संख्या में यात्रियों के सफर करने का अनुमान लगाकर योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
एसएससी की परीक्षा के लिए तैयारी
परिवहन विभाग ने 24 अगस्त को होने वाली एसएससी की परीक्षा को लेकर तैयारियां की हैं। अलीगढ़ के साथ-साथ बुलंदशहर, हाथरस, एटा, आगरा के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र वाले जिलों तक पहुंचाने के लिए भी बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश चालक-परिचालकों को दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधन के निर्देशन में दोनों डिपो के एआरएम रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed