फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fraud in Mahamaya scheme

अलीगढ़ : महामाया योजना में फर्जीवाड़े की रिपोर्ट तलब

Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud in Mahamaya scheme
बसपा शासनकाल में गरीबों के लिए शुरू की गई महामाया गरीब आर्थिक योजना में हुए फर्जीवाड़े में शासन ने 13 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट मांगी है। विभागीय अफसरों को तीन दिन में यह रिपोर्ट शासन को भेजनी है।
विज्ञापन

तत्कालीन बसपा सरकार ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना शुरू की थी। इस योजना में चयनित पात्रों को 400 रुपये प्रदान किए जाते थे। इसके बाद सपा सरकार में इस योजना का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई योजना कर दिया।
विज्ञापन

बसपा सरकार के दौरान जिले में इस योजना में गड़बड़ी की शिकायतें आई थीं। इस पर जिला स्तर पर तीन सदस्यीय समिति ने जांच की तो जानकारी सामने आई कि योजना में 24,098 फार्म मिले थे, इनमें से 19,294 आवेदन पत्रों पर सक्षम अधिकारियों के हस्ताक्षर ही नहीं थे। अब शासन स्तर से समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक से जांच आख्या मांगी गई है। समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि शासन ने 13 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अफसरों को पत्र लिखा है। तीन दिन में यह रिपोर्ट भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी व अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण विभाग के खिलाफ शासकीय क्षति एवं अनियमित भुगतान की जांच पूरी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed