फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fourth worker burnt in Mankameshwar factory fire also dies

मनकामेश्वर फैक्टरी अग्निकांड: एक और मजदूर की मौत, मानक पूरे होने तक फैक्टरी बंद रखने की संस्तुति

Mon, 27 May 2024 07:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 07:53 PM IST
सार

मामले में डीएम द्वारा गठित एडीएम सिटी की अगुवाई वाली जांच समिति ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। जिसमें फैक्टरी प्रबंधन व सहायक निदेशक कारखाना को दोषी करार दिया है।

विज्ञापन
Fourth worker burnt in Mankameshwar factory fire also dies
मृतक मजदूर मुकेश उर्फ कालीचरन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में तालानगरी के सेक्टर दो स्थित लोहा गलाने वाली मनकामेश्वर फर्नेस फैक्टरी में हुए हादसे में झुलसे एक और मजदूर की 27 मई को मौत हो गई। हादसे में मृतकों की अब संख्या चार हो गई।  वहीं, इस मामले में डीएम द्वारा गठित एडीएम सिटी की अगुवाई वाली जांच समिति ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। जिसमें फैक्टरी प्रबंधन व सहायक निदेशक कारखाना को दोषी करार दिया है। जिसके आधार पर कारखाना अधिनियम के मानकों को पूरा करने तक फैक्टरी बंद करने की संस्तुति की गई है। अब इस जांच रिपोर्ट पर डीएम स्तर से मंगलवार को कार्रवाई संबंधी निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख उद्योगपति दुर्गाबाड़ी निवासी बाबूलाल जैन की ताला नगरी सेक्टर दो प्लॉट नंबर 266 पर मनकामेश्वर स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-द्वितीय के नाम से फर्नेस फैक्टरी है। जिसमें कबाड़ का लोहा गलाकर इंगट यानि लोहे की सिल्ली बनाई जाती हैं। शुक्रवार शाम करीब 6:35 बजे भट्ठी लगे बॉयलर में गलाने के लिए स्क्रैप डाला गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान विस्फोट के साथ वहां आग लग गई। हादसे में जलने से मेल्टर सुभाष चौहान, हेल्पर सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर हरि सिंह की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। चार अन्य जख्मी मजदूर मुकेश उर्फ कालीचरण व धर्मेंद्र का सफदरजंग दिल्ली में और दो का राममनोहर लोहिया में उपचार चल रहा है। जिनमें से सोमवार शाम साढ़े चार बजे 50 वर्षीय मुकेश निवासी क्वार्सी की भी मौत हो गई।  मुकेश के परिजन पहले से ही दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कस्बा हरदुआगंज स्थित ससुराल से भी इस सूचना पर परिजन दिल्ली रवाना हो गए। वह अपने पीछे पत्नी बीना के अलावा दो बेटे विशाल व सोनू और दो बेटियां निशा कुमारी व सपना कुमारी को छोड़ गया है। इनमें से विशाल विवाहित है। सूचना पर फैक्टरी मालिक ने मुकेश के परिवार को भी 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की बात कही है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मुकेश का शव यहां लाया जाएगा। एसपी देहात पलाश बंसल ने मुकेश की मौत की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed