फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four vehicles collided on highway due to dense fog in aligarh nine injured

घने कोहरे में हाईवे पर टकराए दो बस समेत चार वाहन, नौ घायल

Mon, 04 Feb 2019 12:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles collided on highway due to dense fog in aligarh nine injured
accident - फोटो : फाइल फोटो

हाईवे पर भरतरी के पास रविवार को तड़के पहर घने कोहरे के चलते दो रोडवेज बस समेत चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में नौ यात्री घायल हुए हैं। बताते हैं कि हापुड़ डिपो की बस मैनपुरी से दिल्ली जा रही थी। रविवार तड़के पहर करीब चार बजे भरतरी के पास कोहरे के चलते आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इसी बीच पीछे से उन्नाव से दिल्ली जा रही रोडवेज बस भी हापुड़ डिपो की बस से जा टकराई।

विज्ञापन


हादसे के समय बसों में मौजूद यात्री नींद की आगोश में थे। हादसा होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी बीच पीछे से अलीगढ़ से अलीगढ़ की ओर दिल्ली जा रही वैगनआर कार भी पीछे से बस में जा घुसी। 
विज्ञापन


वाहनों की इस टक्कर में उन्नाव डिपो के बस चालक राजेश त्रिपाठी व परिचालक गणेश प्रसाद, हापुड़ डिपो के चालक कुलदीप कुमार व परिचालक संजय कुमार, मंजुला एटा, मोहन, रूप किशोर, श्याम सिंह मैनपुरी, रघुवीर सहाय निवासी कनाट प्लेस नई दिल्ली मामूली रूप से चुटहिल हुए। सभी का भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज के बाद सभी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed