फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four time victory is Big challenge for bjp

अलीगढ़ः जीत का चौका भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

Mon, 10 Jan 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four time victory is Big challenge for bjp
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। हर दल का अपना-अपना गणित है। हर सीट की अपनी-अपनी शिकायत और मुद्दों पर गौर करें तो ‘स्वर्णिम काल’ में पिछले तीन चुनाव से जीत का स्वाद चखती आ रही भाजपा को जीत का चौका लगाना बड़ी चुनौती होगा। सभी दलों में टिकट वितरण पर माथापच्ची हो रही है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में सिर्फ पांच दिन शेष हैं। सबसे लंबी लाइन भाजपा और सपा में है। किसके हाथ पार्टी का चुनाव सिंबल आएगा...? ये भी इन पांच दिन में साफ हो जाएगा। मगर भाजपा क्या सातों सीटों पर जीत का प्रदर्शन दोहरा पाएगी...?
अगर यहां हम बात मुद्दों की करें तो विकास में बेशक भाजपा पीछे नहीं रही। मगर कृषि आधारित मुद्दे, महंगाई, जातीय गणित, अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के चेहरों से नाराजगी, विधानसभा क्षेत्रवार उपजे मुद्दे ऐसे हैं, जिनके निस्तारण का भगवा खेमा लगातार प्रयास कर रहा है। विपक्ष उन्हीं के सहारे मतदाता में पैंठ बनाने में जुटा है। अब चाहे वह हाल का लोध-ठाकुर विवाद हो या बरौली पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू शर्मा मौत का मसला हो। इसी तरह जिले के जाटलैंड खैर व इगलास में कृषि कानूनों की वापसी के बाद भी पैदा हुई नाराजगी हो। इन तमाम वजहों से भगवा खेमा लगातार जूझ रहा है।
विज्ञापन

हाल में दो बार लगा जीत पर तगड़ा ब्रेक
अगर भाजपा के ‘स्वर्णिम काल’ के शुरू होने के बाद पिछले तीन चुनाव के परिणामों पर गौर करें तो सबसे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में जिले की पांच विधानसभा सीटों वाले संसदीय क्षेत्र में सतीश गौतम ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में उन्होंने पांचों सीटों से कुल 5 लाख 14 हजार वोट हासिल किए। इस चुनाव में बसपा को करारी हार मिली। फिर सात सीटों पर विधानसभा चुनाव 2017 में हुआ, जिसमें सातों सीटें जीतकर बीजेपी ने कुल 8 लाख 11 हजार 444 मत हासिल किए। इसके बाद मेयर के चुनाव में लगातार जीतती आ रही भाजपा बसपा के सामने हार गई। 2019 में फिर संसदीय चुनाव में भाजपा के सतीश गौतम ने 6 लाख 56 हजार 215 मत हासिल कर जीत दर्ज की। इस चुनाव में भी बसपा मुख्य विपक्षी रही। इन परिणामों से आश्वस्त भाजपा को 2021 की शुरुआत में हुए पंचायत चुनाव में झटका लगा। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के सहयोग से लड़े सदस्य बहुमत भी हासिल नहीं कर सके। किसी तरह जोड़ तोड़कर भाजपा ने अध्यक्ष पद जीता। इन चुनावों में जिले में मुख्य विपक्षी सपा और बसपा का प्रदर्शन भाजपा से बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब 4 लाख युवा मतदाता बढ़े, इस बार मात्र दो लाख
सियासी जानकार कहते हैं कि भाजपा युवाओं पर पूरा फोकस किए है। चाहें 2014 का चुनाव हो या 2017 और 2019 का। इन सभी में युवा वोटर उसके फोकस पर रहे हैं। मगर इस बार तस्वीर कुछ बदली सी लग रही है। 2017 के चुनाव से पहले मतदाता बनने का काम बहुत तेजी से हुआ और जिले में 4 लाख 32 हजार नए मतदाता बने। यानी इतने युवा वोटर बढ़े। मगर इस बार सिर्फ एक लाख 99 हजार 370 नए वोटर अब तक बढ़े हैं। हालांकि, अभी मतदान से पहले तक नए मतदाता बन सकते हैं। मगर यह संख्या कितनी हो पाएगी। इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
--पिछले चुनाव के परिणाम--
खैर- भाजपा से अनूप प्रधान को 124198 वोट, बसपा से राकेश मौर्या को 53477, रालोद से ओमपाल सिंह को 41888, सपा से प्रशांत कुमार को 7496, नोटा को 1651- कुल मतदान 232118 (कुल 11 प्रत्याशी)
बरौली-भाजपा से ठा.दलवीर सिंह को 125545 वोट, बसपा से ठा.जयवीर सिंह को 86782, कांग्रेस से केशव सिंह को 17238, रालोद से नीरज शर्मा को 1829, नोटा को 1338-कुल मतदान 235107 (कुल 10 प्रत्याशी)
अतरौली-भाजपा से संदीप सिंह को 115397 वोट, सपा से वीरेश यादव को 64430, बसपा से इलियास चौधरी को 45041, रालोद से मनोज यादव को 1051, नोटा को 1325-कुल मतदान 232591(कुल 15 प्रत्याशी)
छर्रा-भाजपा से रविंद्रपाल सिंह को 110738 वोट, सपा से राकेश सिंह को 54604, बसपा से सगीर को 53859-कुल मतदान 229000 (कुल 15 प्रत्याशी)
कोल-भाजपा से अनिल पाराशर को 93814 वोट, सपा से अज्जू इशहाक को 42851, कांग्रेस से विवेक बंसल को 38623, बसपा से रामकुमार शर्मा को 37909, निर्दल जमीरउल्ला को 10912, नोटा को 1580- कुल मतदान 228587(कुल 14 प्रत्याशी)

शहर-भाजपा से संजीव राजा को 113752 वोट, सपा से जफर आलम को 98312, बसपा से मो.आरिफ को 25704, नोटा को 1375- कुल मतदान 246114 (कुल 12 प्रत्याशी)
इगलास-भाजपा से राजवीर दिलेर को 128000 वोट, बसपा से राजेंद्र कुमार को 53200, रालोद से सुलेखा सिंह को 28141, कांग्रेस से गुरविंदर सिंह को 20934,नोटा को 1122- कुल मतदान 233621(कुल 07 प्रत्याशी)
--2012 की मतदाता संख्या--
-कुल मतदाता 21 लाख 33 हजार 472
-पुरुष मतदाता 11 लाख 85 हजार 550
-महिला मतदाता 09लाख 47 हजार 472
-अन्य मतदाता 432
--2017 की मतदाता संख्या--
-कुल मतदाता 25 लाख 65 हजार 564
-पुरुष मतदाता 13 लाख 76 हजार 286
-महिला मतदाता 11 लाख 89 हजार 130
-अन्य मतदाता 148
--2022 की मतदाता संख्या--
-कुल मतदता 27 लाख 64 हजार 934
-पुरुष मतदाता 14 लाख 72 हजार 833
-महिला मतदाता 12 लाख 91 हजार 930
-अन्य मतदाता 171
2022 के लिए जिले के मतदाताओं की स्थिति----
विधानसभा मतदाता पुरुष महिला
खैर, 403515 215685 187808
बरौली, 379204, 201377, 177786
अतरौली, 401516, 214714, 186792
छर्रा, 386791, 206187, 180580
कोल, 404737, 214345, 190365
शहर, 395519, 201319, 183167
इगलास, 393652, 210206, 183432,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed