फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four thieves were caught and five thefts were disclosed

Aligarh News: चार चोरों को पकड़कर पांच चोरियों का खुलासा किया

Wed, 08 Jan 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four thieves were caught and five thefts were disclosed
थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात करीब ढाई बजे चार चोरों को पकड़ा। उनके पास से चोरी का 10 क्विंटल लोहे का सामान और चोरी के सामान की बिक्री से एकत्र 22 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने चोरी की पांच घटनाओं को स्वीकार किया, जिनके मुकदमे हरदुआगंज और गोधा थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन




प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह पुलिस टीम एक साथ कासिमपुर रोड पर गश्त पर थे। रात करीब दो से ढाई बजे भीमगढ़ी ईंट भट्ठे के प्राथमिक विद्यालय के पास चेतन कुमार, शीलेंद्र कुमार उर्फ कालू, विश्वजीत सिंह निवासीगण कासिमपुर देहात थाना जवां और संदीप निवासी गांव नगला बेरिया थाना हरदुआगंज को पकड़ा गया।
विज्ञापन




पूछताछ में उन्होंने थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इनमें 10 दिसंबर 2024 को मोहल्ला जहांगीराबाद में नरेश कुमार के घर से चोरी, 19 नवंबर 2024 को ट्रैक्टर ट्राली की चोरी, स्कूल और गेस्ट हाउस से चोरी सहित कासिमपुर रोड स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी से हुई चोरी की घटनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन सभी आरोपियों के पास से चोरी किया गया 10 क्विंटल वजन का लोहे का सामान सहित 22 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया है।





शातिर हैं चारों, दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार चारों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं। पकड़े गए चेतन कुमार पर 8 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से दो गोधा थाने के हैं। शीलेंद्र कुमार उर्फ कालू पर 8 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से दो गोधा थाने के हैं। विश्वजीत पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। चौथे आरोपी संदीप के विरुद्ध 8 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 2 गोधा थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed