फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four students escaped from being cheated in the name of job

नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार होने से बच गए चार छात्र

Sun, 23 Aug 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four students escaped from being cheated in the name of job
डा. जहांगीर, सहायक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित कुछ अन्य शिक्षण संस्थान के छात्र बड़ी कंपनियों में नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार होने से बच गए। इन लोगों से कंपनियों में प्लेसमेंट के नाम पर रुपये मांगे गये। जब छात्रों ने कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से हेड क्वार्टर पर संपर्क किया तो स्थिति साफ हुई।
विज्ञापन

सिविल लाइन के मेडिकल रोड पर रहने वाले एक छात्र (छात्र के अनुरोध पर नाम नहीं दे रहे हैं) ने इंजीनियरिंग की है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्लेसमेंट कैंप में आई कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया। इसके बाद उनका साक्षात्कार हुआ। कुछ दिन बाद छात्र के मोबाइल पर फोन आया तथा वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी बतौर 40 हजार रुपये जमा करने के लिये कहा गया। साथ ही कॉल लेटर रिलीज करने का आश्वासन दिया। इस बातचीत के बाद छात्र को कुछ शक हुआ और उसने संबंधित कंपनी के गुड़गांव स्थित हेड क्वार्टर में फोन किया। वहां से बताया गया कि इस तरह का कोई भी कॉल उनके यहां से नहीं किया गया है। छात्र ने बताया कि इस तरह के तीन कॉल अन्य आवेदकों के पास भी आए थे, लेकिन कंपनी से क्रॉस वेरिफिकेशन के बाद उन्होंने उन तीनों छात्रों को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह रही कि जब उन तीनों छात्रों ने भी कंपनी के हेड क्वार्टर फोन किया तो वहां से पता लगा कि उनके पास आए फोन कॉल फर्जी थे। नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी के संबंध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर साद हमीद ने आगाह किया कि अगर कोई कंपनी या व्यक्ति नौकरी देने के नाम पर पहले रुपये मांग रहा है तो यह समझ लीजिए कि वह पूरी तरह फर्जी है। नौकरी देने वाला नौकरी के एवज में वेतन का भुगतान करता है ना कि पहले रुपये मांगता है। बल्कि कुछ कंपनियां तो स्किल डेवलपमेंट के लिए अपनी ओर से ही आवेदकों को विशेष प्रशिक्षण सत्र में भेजती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी के काल में बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां गई हैं। कुछ असामाजिक तत्व इस स्थिति का फायदा उठाना चाहते हैं। छात्रों को और आवेदकों को इसको लेकर पूरी तरह सावधान रहना चाहिए। जिस कंपनी में आवेदन किया है, उसके अधिकारियों के संपर्क में रहना चाहिए।
-डा. जहांगीर, सहायक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, एएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed