फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four statues of Astadhatu stolen from temple in Hathras

हाथरस में मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी

Mon, 18 Feb 2019 03:01 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
Four statues of Astadhatu stolen from temple in Hathras
thief

हाथरस में हसायन इलाके के गांव नगला कांच में शनिवार की रात मंदिर से राधा, कृष्ण, गणेश व लक्ष्मी की अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी हो गईं। घटना की जानकारी सुबह लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान व सीओ सिकंदराराऊ भी पहुंच गए। सीओ ने घटना की जांच-पड़ताल की। इसके बाद पहचान कराने के लिए मंदिर में रखी हुई दो अन्य शिलाओं को भी अपने साथ ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इस संबंध में अखिलेश चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके पूर्वजों ने चौधरी निवास में राधा रमण का मंदिर बनवाया था। इसमें राधा, कृष्ण, गणेश व लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्तियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की शाम को संध्या आरती के बाद इनको शयन करा दिया गया। सुबह अखिलेश की पत्नी रेखा चौधरी करीब पांच बजे मंदिर पहुंचीं तो देखा कि मंदिर के पट खुले थे।

अष्टधातु की चारों मूर्तियां गायब थीं। इसकी सूचना रेखा ने अपने पति को दी। इस संबंध में सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों के चोरी होने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली गई। छानबीन की जा रही है।


इधर, मंदिर से मूर्तियों के चोरी होने की जानकारी मिलने पर सपा के जिला महासचिव तेजवीर सिंह सिसौदिया व भाजपा नेता सुरेश आर्य, संजीव जाखेटिया, गौरव सिंह, मृगेंद्र सिंह, अमर सिंह, वीरेंद्र शर्मा ने भी मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सीओ से मूर्तियों की खोजबीन कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed