{"_id":"586186144f1c1b5b26eeb560","slug":"four-policemen-suspended-in-recovery-from-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से वसूली में चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर से वसूली में चार पुलिसकर्मी निलंबित
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 27 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने इगलास थाने की द्वितीय मोबाइल जीप पर तैनात एचसीपी(प्रोन्नत दरोगा) व तीन सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तीनों के खिलाफ हुई जांच में दोषी पाए जाने पर की गई है।
वाकये के अनुसार पेट्रोल टैंकर के चालक इदरीश ने अधिकारियों के माध्यम से यह शिकायत की थी कि उसका टैंकर पेट्रोल पंप पर खड़ा था। तभी रात में उससे थाने की द्वितीय मोबाइल जीप के स्टाफ से जबरन वसूली की। विरोध करने पर उसे धमकाया और उल्टा सीधा जेल भेजने तक की धमकी दी।
इस मामले में जब अधिकारियों से शिकायत हुई तो उन्होंने सीओ से जांच कराई। सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसएसपी ने गाड़ी नंबर के आधार पर रात में गाड़ी पर तैनात रहे एचसीपी वीरी सिंह, जीप चालक अरविंद कुमार, सिपाही अजब सिंह व संजय सिंह निलंबित कर दिया है।