{"_id":"658e69e23777e5d0db0700f4","slug":"four-people-including-hotel-operator-dushkarm-a-student-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: छात्रा संग होटल संचालक समेत चार ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी साला व बहनोई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: छात्रा संग होटल संचालक समेत चार ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी साला व बहनोई गिरफ्तार
Fri, 29 Dec 2023 12:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:11 PM IST
सार
खेरेश्वर चौराहा, खैर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा है। वह 27 दिसंबर सुबह स्कूटी से स्कूल गई थी। आरोप है कि सूतमिल चौराहे के पास सारसौल स्थित शर्माजी होटल का संचालक वेदप्रकाश शर्मा और उसका साला नीरज शर्मा छात्रा को बहला फुसलाकर होटल ले गए। जहां कमरा नंबर-109 में होटल संचालक, नीरज व दो अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल स्थित एक होटल में 10वीं की छात्रा के साथ होटल संचालक एवं उसके साले समेत चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर होटल संचालक एवं उसके साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। होटल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार खेरेश्वर चौराहा, खैर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा है। वह 27 दिसंबर सुबह स्कूटी से स्कूल गई थी। आरोप है कि सूतमिल चौराहे के पास सारसौल स्थित शर्माजी होटल का संचालक वेदप्रकाश शर्मा और उसका साला नीरज शर्मा छात्रा को बहला फुसलाकर होटल ले गए। जहां कमरा नंबर-109 में होटल संचालक, नीरज व दो अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर छात्रा के पिता जब होटल पहुंचे तो उन्हें धमकाकर भगा दिया। जब दोबारा परिजनों के साथ पिता होटल पहुंचे तो कमरे में बेटी बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने पिता की तहरीर पर होटल संचालक वेदप्रकाश शर्मा, नीरज शर्मा को नामजद करते हुए दो अज्ञात समेत चार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-5 एवं 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि पूर्व में भी बेटी ने घर पर शिकायत की थी कि सारसौल चौराहे के पास कोई अंकल मोबाइल से वीडियो बनाते हैं। बेटी ने कई बार ऐसा होता हुए देखा। लेकिन परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पूर्व परिचित युवक द्वारा होटल स्टाफ की मदद से किशोरी के साथ होटल में संबंध बनाए जाने एवं गलत कार्य करने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर स्टाफ कर्मियों समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विवेचना एवं विधिक कार्रवाई जारी है।
यदि किसी भी होटल आदि में नाबालिग से संबंध बनाने में होटल के कर्मचारी आदि उम्र बदलकर या छिपाकर लोगों के प्रवेश में कर मदद करते हैं तो यह आपराधिक कृत्य एवं दंडनीय है। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी