{"_id":"686d761f7938a2944f0356fe","slug":"four-months-after-marriage-the-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-aligarh-news-c-2-1-ald1025-727658-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी के चार महीने बाद विवाहित ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी के चार महीने बाद विवाहित ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ देहात में मंगलवार की शाम विवाहिता ने साड़ी सेे पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, उसकी चार माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा जलाली के मोहल्ला भरना कुआं निवासी बबली ने अपनी 19 वर्षीय बेटी नीलम की शादी गत एक मार्च को फिरोजाबाद जनपद में हुए सामूहिक विवाह समारोह में गांव हरदुुआ देहात निवासी योगेश के साथ की थी। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब सात बजे करीब सास रूपवती ने नीलम को कई बार आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिला।
सास ने जंगले से झांक कर देखा तो नीलम ने छत से लटके पंखे पर लटकी हुई थी। सास की चीख-पुकार पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला तथा फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए।
विज्ञापन
चार बहनों में तीसरे नंबर की थी नीलम
जलाली के लोगों ने बताया कि नीलम के पिता का करीब 14 साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में अब मां बबली देवी समेत एक भाई और तीन बहनें हैं। चार बहनों में मृतका तीसरे नंबर की थी। भाई दूसरे प्रांत में मजदूरी करता है। इसलिए देर शाम तक मृतका के परिजन ससुराल नहीं पहुंच सके थे। थाना प्रभारी धीरज कुमार का कहना शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अभी मायके पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।