फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four minutes and five sixes changed Rinku Singh fate

Rinku Singh: चार मिनट और पांच छक्के ने बदली रिंकू की तकदीर, पहुंचे भारतीय टीम में, अलीगढ़ में जश्न

Sun, 16 Jul 2023 02:52 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 16 Jul 2023 02:52 AM IST
सार

आईपीएल-2023 में केकेआर के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज की पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर कामयाबी की इबारत लिख दी थी। यहीं से तकदीर बदलनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Four minutes and five sixes changed Rinku Singh fate
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिलेंडर उतारते हुए - फोटो : नितिन गुप्ता

विस्तार

चार मिनट और पांच छक्के ने क्रिकेटर रिंकू सिंह की तकदीर बदल दी। वह भारतीय टीम में चुन लिए गए हैं, जिसका उन्होंने ख्वाब साल 2012 में देखा था। यह ख्वाब हकीकत में कभी नहीं बदल पाता, अगर वे यूपी अंडर-16 टीम में नहीं चुने जाते। उनकी डगमगा रही नैया को मोहम्मद जीशान और सुरेश शर्मा ने बखूबी संभाला था। रिंकू भी जीशान-सुरेश के उस एहसान को आज भी मानते हैं।

विज्ञापन

आईपीएल-2023 में केकेआर के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज की पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर कामयाबी की इबारत लिख दी थी। यहीं से तकदीर बदलनी शुरू हो गई। इसके बाद वह दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल टीम में चुने गए। दो मैच में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चाचा रिंकू से बात करते मानव-मानवी
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 को यूपी अंडर-16 का ट्रायल कानपुर में हो रहा था। जीशान ने बताया कि वह रिंकू को ट्रायल दिलाने कानपुर गए थे। जब रिंकू मैदान पर ट्रायल देने पहुंचे तो वह तुरंत होटल आ गए और बोले उनका फॉर्म वहां पर नहीं है। अलीगढ़ से फॉर्म नहीं आया है। उन्होंने अलीगढ़ में फोन किया तो सभी ने अलग-अलग बातें बताईं। फिर सुरेश शर्मा को फोन किया जिसे वह अंकल कहते थे। उन्हें पूरा मामला बताया। उन्होंने चयनकर्ता शशिकांत खांडेकर से बात की कि रिंकू का ट्रायल वह ले लें। सुरेश अंकल के कहने पर रिंकू और वह शशिकांत खांडेकर से मिलने चले गए। दोनों लोगों ने उनसे हाथ जोड़कर विनती की। 

उन्होंने कहा कि ठीक है। रिंकू ने ट्रायल दिया, उसने अच्छी बल्लेबाजी की। उसका चयन अंडर-16 कैंप के लिए हो गया। कैंप के दो मैच में रिंकू ने सात रन बनाए। इसके बाद भी सुरेश ने शशिकांत से कहा कि रिंकू को टीम में चुन लें। इस पर शशिकांत ने कहा, जिस लड़के ने दो मैच में केवल सात रन बनाए हैं, उसे टीम में लें और जिसने ज्यादा रन बनाए हैं, उसे न लें, यह संभव नहीं है। उन्हें भी जवाब देना पड़ेगा। इस बात पर शशिकांत और सुरेश में बातचीत बंद हो गई। दो दिन के बाद शशिकांत का सुरेश के मोबाइल फोन पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि फोन उठाओ, रिंकू का नाम टीम में है। जीशान ने कहा कि आगरा में अंडर-16 के पहले मैच में रिंकू ने 156 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम में रिंकू के चयन पर मैदान पर मना जश्न

क्रिकेटर रिंकू सिंह के भारतीय टीम में चुने जाने पर महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर केक काटकर खूब जश्न मनाया गया। मैदान पर संगीत के धुनों पर रिंकू सिंह की मां बीना देवी, पिता खानचंद, संरक्षक अर्जुन सिंह फकीरा और प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने डांस किया।

शुक्रवार की देररात रिंकू के भारतीय टीम में चुने जाने की खबर आई थी। शनिवार को सुबह से रिंकू के पिता और परिजनों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी हो गया है। एसोसिएशन के मैदान पर डीजे और केक की व्यवस्था की गई। इसी मैदान पर रिंकू सिंह अभ्यास करते हैं। बेटे की उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने केक काटकर सभी को खिलाया। फिर संगीत की धुनों पर मौजूद लोगों ने खूब डांस किया। इस मौके पर रिंकू के प्रशिक्षक मसूदुज्जफर अमीनी, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।

अलीगढ़ में जश्न

जब तक रहेगी सांस, तब तक करूंगा काम
रिंकू सिंह के भारतीय टीम में चुने जाने के बाद भी उनके पिता खानचंद अपनी ड्यूटी में मुस्तैद रहे। गैस गोदाम में तैनात साथी कर्मचारियों, अधिकारियों और शुभचिंतकों से बधाई का संदेश लेने के बाद वह सुबह 10 बजे रोजाना की तरह टेम्पो से उपभोक्ता के घर गैस सिलिंडर पहुंचाने चले गए। वह दोपहर 2:30 बजे गैस गोदाम वापस आ गए। भोजन करने के बाद फिर अपनी ड्यूटी पर चले गए। खानचंद से गैस सिलिंडर का काम बंद करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा कि जब तक रहेगी सांस, तब तक करूंगा काम।

रिंकू के घर की गली में जलभराव
भारतीय टीम में चुने जाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह की गली में जलभराव रहता है। सड़क के बीच कहीं-कहीं सीवरेज लाइन का ढक्कन बैठ गया है। इसी गली में स्थित गैस गोदाम में रिंकू का बचपन बीता है और आज भी उनकी मां और पिता गैस गोदाम बने क्वार्टर में रह रहे हैं।

चाचा कब खिलाएंगे लड्डू

भारतीय क्रिकेट टीम में रिंकू सिंह के चयन होने पर परिजन से लेकर खेल प्रशंसक खुश हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खुश उनकी तीन साल की भतीजी मानवी और दो साल के भतीजे मानव हैं। उन्होंने वीडियो कॉल कर अपने चाचा (रिंकू) से कहा, कब लड्डू खिलाएंगे, जिस पर रिंकू ने कहा कि जब वह अलीगढ़ आएंगे तो कपड़े दिलाएंगे और लड्डू खिलाएंगे।

रिंकू सिंह की मां खुशी में नाचती हुईं

खुशी के बोल
रिंकू भैया ने अलीगढ़ का नाम रोशन कर दिया है। पहले आईपीएल में धूम मचाई। अब एशियन गेम्स में धूम मचाएंगे। -आयुष्मान यादव, प्रशिक्षु खिलाड़ी
मुझे विश्वास है कि रिंकू भैया अपने शानदार खेल से खेल प्रेमियों का दिल जीतेंगे। चयनकर्ता भी उनकी पारी से खुश होंगे।-अर्नव, प्रशिक्षु खिलाड़ी
रिंकू ने एक बार फिर अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने पर रिंकू सिंह को बधाई देते हैं।-अब्दुल वहाब, सचिव, एएसए
शहर की शान रिंकू सिंह ने क्रिकेट के क्षेत्र में जो उपलब्धि हासिल की है, वह अतुलनीय है। रिंकू को शुभकामना देते हैं।-फसाहत अली, पूर्व रणजी खिलाड़ी
रिंकू अब भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। मुझे उस पर पूरा भरोसा है कि अपने खेल से रिंकू सभी को रोमांचित करेगा। -मसूदुज्जफर अमीनी, प्रशिक्षक
भारतीय टीम में रिंकू सिंह का चुना जाना अलीगढ़ के लिए गर्व की बात है। एशियन गेम्स में भी बेहतर खेलेगा।-अर्जुन सिंह फकीरा, संरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed