फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four elevated bridges are sought for the city, industrial area should be declared

शहर के लिए चार एलीवेटेड पुल मांगे, औद्योगिक क्षेत्र घोषित हो

Fri, 23 Sep 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:43 AM IST
सार

शहर क्षेत्र की भाजपा विधायक मुक्ता संजीव राजा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में महिला सत्र के दौरान शहर के मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाई। उन्होंने जाम से निजात के लिए चार एलीवेटेड पुल बनवाने की मांग की, जिसमें एक पुल हाथरस अड्डा, दूसरा सासनी गेट, तीसरा गांधीपार्क बस स्टैंड और तीसरा देहली गेट पर आवश्यक है। उन्होंने शहरी बेसिक विद्यालयों के उन भवनों को जमीन दिलाने की मांग की, जिनके अपने भवन नहीं हैं और दूसरे स्कूलों के भवनों में संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Four elevated bridges are sought for the city, industrial area should be declared

विस्तार

शहर क्षेत्र की भाजपा विधायक मुक्ता संजीव राजा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में महिला सत्र के दौरान शहर के मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाई। उन्होंने शहर में जाम से निजात के लिए चार एलीवेटेड पुल मांगे। साथ ही, शहर को औद्योगिक क्षेत्र व महायोजना में मिश्रित आबादी क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की।
विज्ञापन

सदन में विधायक ने कहा कि शहर क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय की जरूरत है। उन्होंने जाम से निजात के लिए चार एलीवेटेड पुल बनवाने की मांग की, जिसमें एक पुल हाथरस अड्डा, दूसरा सासनी गेट, तीसरा गांधीपार्क बस स्टैंड और तीसरा देहली गेट पर आवश्यक है। उन्होंने जिला अस्पताल को उच्चीकृत करने की मांग करते हुए डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की तैनाती, डायलिसिस मशीन, एमआरआई, सिटी स्कैन मशीन की मांग की। उन्होंने शहरी बेसिक विद्यालयों के उन भवनों को जमीन दिलाने की मांग की, जिनके अपने भवन नहीं हैं और दूसरे स्कूलों के भवनों में संचालित हो रहे हैं। शहर को औद्योगिक क्षेत्र व मिश्रित आबादी क्षेत्र घोषित करने की मांग की ताकि शहर में कुटीर उद्योग के रूप में संचालित कारखानों को सहूलियतें मिल सकें।
विज्ञापन

एमएलसी ने इगलास में एडीजे कोर्ट की स्थापना की मांग की
अलीगढ़। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद के बाह्य न्यायालय इगलास में एडीजे कोर्ट व वरिष्ठ प्रभाग सिविल न्यायालय स्थापना का अनुरोध किया। बताया कि इगलास बार के अधिवक्ताओं की इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें जल्द इस विषय में परिणाम सामने आने का भरोसा दिलाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed