फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   four Dengue patient found.

चार लोगों में और मिला डेंगू

Wed, 25 Sep 2019 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
four Dengue patient found.
जिले में संचारी रोगों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों डेंगू से मौत और कुछ मरीजों के मामले सामने आने के बाद मंगलवार को भी डेंगू के चार और मामले प्रकाश में आए हैं। इनके सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और भी अलर्ट पर आ गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि विभाग की टीम पूरे जिले में डेंगू के लार्वा की तलाश कर रही है। इसी क्रम में सिविल लाइन क्षेत्र में हमदर्द नगर और हरदोई, बिजौली में डेंगू के मरीज पाए गए। बिजौली में यूसुफ और भगवान देवी को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इसी प्रकार हमदद नगर में भी नवेद आलम और जफरुद्दीन को डेंगू होना पाया गया है। मलेरिया विभाग की टीम ने जहां जहां भी मरीज पाए गए हैं, वहां पर लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन

इसके अलावा डेंगू होने की स्थिति में क्या करें व क्या न करें संबंधी पंफलेट भी क्षेत्र में बंटवाए हैं। इससे पहले डेंगू के चलते सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन के भतीजे की मौत हो गई थी। अन्य मरीज भी डेंगू के पाए गए। जिला मलेरिया विभाग की टीम में भूप सिंह, मदन, मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र और अन्य उपस्थित थे। एक अन्य कार्यक्रम में डॉ. वर्षा एवं डॉ. राजेश द्वारा शूकर पालकों को एवं राजेश कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों के निजी कीटनाशक विक्रेताओं को संचारी रोगों की जानकारी व उनके नियंत्रण के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed