फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four children walking on the road were crushed by a tractor

Aligarh Road Accident: सड़क किनारे जा रहे चार बच्चों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की हालत गंभीर, अलीगढ़ रेफर

Sun, 15 Jun 2025 04:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 04:14 PM IST
सार

करिश्मा, वर्षा, शिवानी, और अर्पित अपने खेत से पशुओं के लिए भूसा लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान छर्रा-सांकरा मार्ग पर कस्बा दादों की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। 

विज्ञापन
Four children walking on the road were crushed by a tractor
हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर एक तरफ खड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

15 जून सुबह करीब 11 बजे सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन किशोरी व एक बालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक मौका देखकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दादों के गांव ककरुआ नगला निवासी करिश्मा (16), वर्षा (16) पुत्री पप्पू सिंह, शिवानी (15) पुत्री जगदीश, और अर्पित (4) पुत्र सत्येंद्र अपने खेत से पशुओं के लिए भूसा लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान छर्रा-सांकरा मार्ग पर कस्बा दादों की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल छर्रा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने शिवानी की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी तीनों का उपचार छर्रा सीएचसी पर चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed