फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   four boys eyes burn from crackers.

पटाखों से चार लोगों की आंखों की रोशनी गई

Tue, 29 Oct 2019 06:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
four boys eyes burn from crackers.
पटाखे से झुलसा अरुण। - फोटो : CITY OFFICE
दीपावली पर रविवार को पटाखे चलाने के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। 24 से अधिक लोग झुलस गए। इनमें से चार मरीजों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर कई तरह के पटाखों से शहर गूंज उठा। पटाखों के जलाने में लापरवाही के चलते कई जगह लोग हादसे के शिकार हो गए। सत्यभान निवासी बदायूं, राजकुमार निवासी मथुरा, प्रदीप निवासी अचलताल अलीगढ़, कांति देवी निवासी जयगंज को भर्ती किया गया है। इनके अलावा कपिल निवासी महेंद्र नगर, तरुण निवासी खान गढ़ी, पुष्कर निवासी नई बस्ती, रोहित अग्रवाल निवासी मुकुंद नगर एटा चुंगी, राहिल अग्रवाल निवासी कटरा, अलीगढ़, हिमांशु निवासी गोरना, सुभाष चंद्र निवासी पीएसी, अलीगढ़, नकुल निवासी टीकाराम कॉलोनी, मोहित निवासी रावणटीला, अमन यादव निवासी जलेसर, प्रिंस निवासी देवी नगला, अरुण निवासी आनंदपुर अतरौली, बाबू निवासी मनीगढ़ी एटा, सचिन निवासी अमरौला, हरेंद्र सिंह निवासी कैमथल, देवेश निवासी नगला चिरौली, बुलंदशहर, यश निवासी रामपुर, कासगंज, रोबिन निवासी नगला गालू, एटा, हेमंत निवासी पंचवटी, नरेश कुमार निवासी उदयपुर, आकाश गुप्ता निवासी स्वर्ण जयंती नगर, संदीप कुमार निवासी गोकुलपुर, पार्थ गुप्ता निवासी गूलर रोड, संजू देवी अरदासपुर, अशोक निवासी अरारा आदि को घायल होने पर गांधी आई चिकित्सालय लाया गया। उपचार के बाद इनको घर भेज दिया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी हाथ जलने, पटाखे से घायल होने के मामले आए, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

- सबसे ज्यादा हादसे राकेट और सूतली बम से हुए हैं। हमारे यहां तीन-चार मरीज ऐेसे हैं जिनकी आंखों में रोशनी नहीं आ सकती है। अन्य मरीजों को अस्पताल के हेलेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मधुप लहरी, चिकित्सालय अधीक्षक, गांधी आई हास्पिटल

पटाखे से झुलसा चंद्रभान।

पटाखे से झुलसा चंद्रभान। - फोटो : CITY OFFICE

पटाखे से झूलसा राजकुमार।

पटाखे से झूलसा राजकुमार। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed