फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four arrested with fake bank accounts and documents

Aligarh News: फर्जी बैंक खातों और दस्तावेजों के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with fake bank accounts and documents
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
लोधा थाना पुलिस ने फर्जी बैंक खातों के जरिये ठगी की रकम का लेनदेन करने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन



लोधा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल, जयप्रकाश और रोहित निवासी रुस्तमपुर अखन, लोधा तथा सौरभ निवासी नगला मंदिर, मडराक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से 10 बैंक पासबुक, 12 चेकबुक, चार आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, तीन लाख रुपये का भरा हुआ चेक, पांच मोबाइल फोन, 720 रुपये नकद और दो सीजशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि गिरोह फर्जी बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करता था। मुख्य आरोपी विशाल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पीड़ित के 50 हजार वापस कराए
साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर मोबाइल चोरी के बाद हुई ठगी के मामले में कार्रवाई की। पीड़ित के मोबाइल से यूपीआई पिन जनरेट कर साइबर ठगों ने खाते से 1,56,719 रुपये निकाल लिए थे। साइबर टीम ने ट्रांजेक्शन ट्रेल का विश्लेषण कर रकम को फ्रीज कराया और कानूनी प्रक्रिया के बाद 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed