फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suspect arrested from Chhattisgarh was AMU research student

AMU: छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार संदिग्ध रहा एएमयू का शोध छात्र, एटीएस डाल सकती है कैंपस में डेरा

Thu, 09 Nov 2023 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 09 Nov 2023 01:42 AM IST
सार

वजीहुउद्दीन पुत्र वहीउद्दीन इदरीस मूल निवासी स्मृति नगर सुपेला दुर्ग, छत्तीसगढ़ अस्थायी निवासी फिरदौस नगर अलीगढ़ का नाम अलीगढ़ से गिरफ्तार एएमयू के पूर्व छात्र अब्दुल्ला अर्सलान व माज बिन तारीक से हुई पूछताछ में सामने आया था।

विज्ञापन
Suspect arrested from Chhattisgarh was AMU research student
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एएमयू के दो पूर्व छात्रों की गिरफ्तारी के बाद मिले सुराग के आधार पर यूपी एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएस से जुड़े जिस संदिग्ध आतंकी वजीहुद्दीन को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है, वह भी एएमयू का शोध (रिसर्च स्कॉलर) छात्र रहा है और यहीं से उसने पीएचडी की थी।

विज्ञापन


वजीहुउद्दीन पुत्र वहीउद्दीन इदरीस मूल निवासी स्मृति नगर सुपेला दुर्ग, छत्तीसगढ़ अस्थायी निवासी फिरदौस नगर अलीगढ़ का नाम अलीगढ़ से गिरफ्तार एएमयू के पूर्व छात्र अब्दुल्ला अर्सलान व माज बिन तारीक से हुई पूछताछ में सामने आया था। वजीहुद्दीन आईएस में वरिष्ठ है और माना जा रहा है कि इसी की मदद से अर्सलान व माज आईएस से जुड़े और आईएस हैंडलरों के इशारे पर यह किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन


एटीएस का कहना है कि वजीहुद्दीन ही एएमयू के ही छात्र संगठन एसएएमयू (स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) के सहयोग से नए लोगों को जोड़ने, आतंकी वारदात करने, शरिया कानून लागू कराने और जिहाद की ट्रेनिंग देने का काम करता है। अलीगढ़ के फिरदौस नगर में यह कोचिंग सेंटर चलाता था। उसी आड़ में लोगों को जोड़ता था। उसे ट्रांजिट रिमांड के बाद लखनऊ लाया जा रहा है। साथ ही संकेत हैं कि बृहस्पतिवार को उसे अलीगढ़ के कोचिंग सेंटर पर लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। जिस तरह का सहयोग मांगा जाएगा, वह दिया जाएगा। स्थानीय खुफिया एजेंसियों को सतर्क किया गया है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

इस पूरे मामले में मीडिया के जरिए ही जानकारी मिल रही है। एजेंसियों ने अभी तक यूनिवर्सिटी से कोई संपर्क नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ से जिस युवक को गिरफ्तार किया है, उसका ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। -प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू


जिस संगठन का आ रहा हर बार जिक्र, उसका कर्ता धर्ता कौन?
इस पूरे प्रकरण एएमयू से जुड़े नए संगठन का नाम सामने आया है। ये संगठन है एसएएमयू (स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) । इसी संगठन से जुड़े आईएस के नए सदस्य पाए जा रहे हैं। इसी तरह कभी सिमी का नाम सामने आता था। अब सवाल हो रहा है कि आखिर इस संगठन का कर्ता धर्ता कौन है और आगे इसका भविष्य क्या होगा। ब्यूरो



एटीएस डाल सकती है कैंपस में डेरा, कई लोग रडार पर
एएमयू से जुड़े तीन आतंकियों की लगातार गिरफ्तारी के बाद एटीएस एएमयू में डेरा डालने की तैयारी में है। हाल ही में गिरफ्तार माज बिन तारिक, अब्दुल्ला अर्सलान और वजीहुद्दीन एएमयू के पूर्व छात्र रहे हैं। पहले भी एक एएमयू छात्र को दबोचा था। मगर आज तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई। अब एजेंसियां तीनों से जुड़े लोगों, अधिकारियों, परिवार व बहनों से पूछताछ की तैयारी में है। पिछले दिनों पुणे माड्यूल्स के आतंकी शाहनवाज की पत्नी बसंती पटेल उर्फ खदीजा मरियम (धर्म परिवर्तित) से शादी के मामले में भी साफ नहीं हुआ है कि उसका परिवार कहां रहता है, उसकी तलाश भी एजेंसी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed