रेलवे रोड स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता कर हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने बताया कि एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज हमारे कारवां में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी को काफी बल मिलेगा। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक दल ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा है और उस विचारधारा के अनुरूप इस पार्टी में चाहे किसी भी जाति धर्म का सहयोगी हो।
यहां सलमान इम्तियाज ने कहा कि पूर्व में चाहे कहीं भी रहा हूं। लेकिन वर्तमान समय में देश की सामाजिक परिस्थितियों व भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक विचारों को देखते हुए अपना राजनैतिक कार्य क्षेत्र कांग्रेस को ही बनाना उचित समझा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, कांग्रेस सेवादल बिहार कांग्रेस प्रभारी सीपी गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूही खान, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष नीतेश कुमार, डॉ. शेरपाल सविता, मुश्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।