{"_id":"5dfbd5858ebc3e87cb39c360","slug":"former-parshad-thrown-stone-on-police-man-aligarh-news-ali2218961111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद ने पुलिस पर पत्थर फेंक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पार्षद ने पुलिस पर पत्थर फेंक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की
विज्ञापन
अलीगढ़। केला चौराहे पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान महिलाएं पुलिस पर पथ?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के क्रम में बृहस्पतिवार को जीवनगढ़ से निकलीं 50 से अधिक महिलाओं की टोली ने केला नगर चौराहा पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान एक पूर्व पार्षद सितारा बेगम ने पुलिस पर तीन-चार पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस पर महिला पुलिस की टोली ने मशक्कत कर महिलाओं को समझाते हुए उन्हें पीछे किया। इधर, सितारा बेगम, गुलिस्तां और एक अन्य युवक मोनू को हिरासत में ले लिया। हालांकि, दिनभर थाने में रखने के बाद शाम को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
जीवनगढ़ में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के बाद महिलाओं की टोली केला नगर चौराहा पर पहुंच गई। पुलिस वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम कर महिलाओं को समझाने की कोशिश कर ही रही थी कि इसी दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पूर्व पार्षद सितारा बेगम ने पुलिस की ओर पत्थर फेंक दिया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराने के साथ ही रोड को जाम करने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मी उन्हें हटाने पहुंचती तो वह आक्रोशित हो जातीं। बेकाबू होती भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत की। साथ ही सितारा बेगम और मोनू को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी के आगे आने की भी कोशिश की लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर किया। तब जाकर हालात सामान्य हुए।
इस दौरान एसपी यातायात अजीजुल हक वहां मौजूद रहे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के अनुसार किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था, बल्कि पूर्व पार्षद लगातार दो दिन से प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थीं। उन्हें थाने बुलाकर समझाया गया था।
विज्ञापन
शाम को जीवनगढ़ पहुंचे एसएसपी ने लिया ज्ञापन
दो दिन से लगातार जीवनगढ़ की महिलाओं द्वारा प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए शाम को एसएसपी आकाश कुलहरि ने जीवनगढ़ आंबेडकर पार्क में शांति समिति की बैठक की। जहां लगातार प्रदर्शन में शामिल हो रहीं महिलाओं को भी बुलाया गया। उन्हें कानून को लेकर समझाया गया और कहा कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत हो तो वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं। वहीं उन्होंने लोगों का ज्ञापन लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बहकावे में न आने की अपील की।
जमालपुर व शाहजमाल में एकत्रित नहीं होने दी भीड़
जमालपुर व शाहजमाल के अलावा सराय रहमान में भी सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए। यहां एक-एक सीओ के नेतृत्व में पुलिस, आरएएफ व पीएसी की टुकड़ियां तैनात रहीं। यहां लोगों ने एकत्रित होने की कोशिश की, मगर उन्हें एकत्रित नहीं होने दिया गया। दो-चार लोग जहां भी एकत्रित होते दिखाई देते थे, उन्हें चलता कर दिया जाता था।

केला चौराहे पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध करती महिलाओं को रोकते दरोगा।- फोटो : CITY OFFICE

अलीगढ़ के केला चौराहे पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पुलिस प?- फोटो : CITY OFFICE