{"_id":"65f3790c0f595c42f907db84","slug":"former-mlas-car-was-seized-after-imposing-a-fine-of-rs-23000-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100452-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार पर लिखा पूर्व विधायक, 23 हजार जुर्माना ठोककर किया सीज, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार पर लिखा पूर्व विधायक, 23 हजार जुर्माना ठोककर किया सीज, यह है मामला
Fri, 15 Mar 2024 03:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:54 AM IST
सार
कार को एक पूर्व विधायक से खरीदने के बाद उस पर से एक्स विधायक नहीं हटवाया। उसमें हूटर भी लगा रखा। दादों पुलिस ने कार पर 23 हजार का जुर्माना कर सीज कर दिया।
विज्ञापन
एक्स विधायक लिखी कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
14 मार्च को थाना दादों पुलिस ने फर्जी रूप से पूर्व विधायक लिखी कार को सीज किया है। युवक अवैध तरीके से टाटा सफारी कार पर पूर्व विधायक लिखवाकर घूम रहा था। इसमें हूटर भी लगा हुआ था।
विज्ञापन
गांव कासिमपुर कसेर निवासी पंकज पुत्र रामवीर सिंह अपनी टाटा सफारी कार पर पूर्व विधायक लिखवा कर हूटर बजाते हुए कस्बा से निकल रहा था। चेकिंग कर रही पुलिस ने गाड़ी रोककर युवक से पूछताछ की। जिस पर युवक ने बताया कि उसने गाड़ी तीन वर्ष पूर्व मेरठ के एक पूर्व विधायक से ली थी। अब कार उसके नाम है। उसने रौब झाड़ने के लिए पूर्व विधायक नहीं हटवाया। पुलिस ने युवक पर तेईस हजार रुपये का चालान कर कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन