फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MLA Keshav Dev Haryana Passed away

पूर्व विधायक केशव देव हरियाणा का निधन

Mon, 26 Oct 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Keshav Dev Haryana Passed away
केशव देव हरियाणा - फोटो : CITY OFFICE
जिले की राजनीति में राज परिवारों को हराने की परंपरा शुरू करने वाले वयोवृद्ध राजनेता पूर्व विधायक केशव देव हरियाणा का रविवार को 96 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
विज्ञापन

उन्हें वृद्धावस्था संबंधी बीमारियां थी। उनके निधन से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और नेहरू युग की राजनीति में सक्रिय रहे एक युग का अंत हो गया। मूलरूप से बरौली विधानसभा सभा क्षेत्र के गांव साथा के रहने वाले केशव देव हरियाणा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी। 1962 में वह गांव साथा के प्रधान बने। 1965 में वह जवां ब्लॉक के प्रमुख चुने गए। 1967 में उन्होंने बरौली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा और विजयी रहे। उनके मुकाबले में कांग्रेस से राजवीर सिंह छलावली वाले और जनसंघ के टिकट पर राजा चेतन राज गभाना वाले चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन केशव देव हरियाणा ने अपनी लोकप्रियता के चलते इन दोनों दिग्गजों को चुनाव में हराया। जिले की राजनीति के अंदर यह पहला मौका था, जब किसी सामान्य पृष्ठभूमि के राजनीतिक व्यक्ति ने राज परिवार के प्रत्याशी को हराया था। इसके बाद केशव देव हरियाणा की लोकप्रियता और बढ़ गई ।
विज्ञापन

केशव देव हरियाणा के दो बेटे हैं। बड़े बेटे स्वतंत्र हरियाणा ग्राम प्रधान रह चुके हैं। जब कि छोटे बेटे डॉ. संजीव हरियाणा होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। डॉक्टर संजीव हरियाणा ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन वृद्धावस्था संबंधी तमाम समस्याओं के चलते उन्होंने सुबह 11:30 पर आखिरी सांस ली। केशव देव हरियाणा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीदेवी मौजूद हैं, जिनकी स्वयं की उम्र 95 वर्ष है। इसके अलावा उनकी तीन बहनें भी हैं। उनके निधन से नेहरू युग की राजनीति का एक अंत हुआ है। क्षेत्र में उनके निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव साथा में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण चेतना परिषद ने शोक जताया
अलीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद की अगुवाई वाली ब्राह्मण चेतना परिषद ने वयोवृद्ध राजनेता केशव देव हरियाणा के निधन पर शोक जताया है। जितिन प्रसाद को स्थानीय पदाधिकारियों के माध्यम से उनके निधन की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने उनके परिवार को अपनी शोक संवेदना प्रेषित की है। उन्होंने कहा है कि केशव देव हरियाणा ने राजनीति में आदर्श की मिसाल पेश करके ब्राह्मण समुदाय का भी मान बढ़ाया है। परिषद के जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, विनोद पांडे, हेमंत शर्मा आदि ने भी केशव देव हरियाणा के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed