{"_id":"5f5fb6ce8ebc3e56a01fa02f","slug":"former-mla-gendalal-chowdhary-return-in-bsp-aligarh-news-ali243810331","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी की बसपा में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी की बसपा में वापसी
विज्ञापन
पूर्व विधायक, गेंदालाल चौधरी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पूर्व विधायक व राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी गेंदालाल की बसपा में वापसी हो गई है। इसके बाद जिले में सियासी सरगर्मियां फिर से तेज हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक गेंदालाल वर्ष 2007 में सासनी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार बसपा से चुनाव लड़े थे और इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद परिसीमन में सासनी विधानसभा सीट समाप्त हो जाने के बाद वर्ष 2012 में बसपा ने उन्हें हाथरस क्षेत्र से टिकट दिया था और वह हाथरस से भी चुनाव जीते थे। वर्ष 2017 में पूर्व विधायक गेंदालाल राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए थे। उन्होंने रालोद से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। उसके बाद राष्ट्रीय लोकदल ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया था।
अब सोमवार को उन्होंने फिर से बसपा की सदस्यता ले ली। बसपा के जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूर्व विधायक चौधरी गेंदालाल को फिर से पार्टी में शामिल किया गया है। पूर्व विधायक चौधरी गेंदालाल ने बताया कि बसपा में उनकी घर वापसी हुई है। वह पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाएंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।