फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former MLA Dr. Ram Singh passes away at Aligarh Deendayal Hospital

UP: पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह का निधन, कई दिन से चल रहे थे बीमार; पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 25 Nov 2025 11:39 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Nov 2025 11:39 AM IST
सार

डॉ. सिंह के परिवार पर पिछले कुछ समय से दुखों के पहाड़ लगातार टूट रहे हैं। पिछले छह माह में यह तीसरी मौत है। डॉ. राम सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सुनपहर ऐदलपुर में 25 नवंबर की दोपहर किया गया।

विज्ञापन
Former MLA Dr. Ram Singh passes away at Aligarh Deendayal Hospital
पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा छर्रा (पूर्व में गंगीरी) से तीन बार भाजपा के विधायक रहे डॉ. राम सिंह (87) का 24 नवंबर रात को निधन हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह ने राजनीतिक सफर की शुरूआत अपने पैतृक गांव सुनपहर ऐदलपुर से सन् 1972 में ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने से की थी। वर्ष 2012 के अपने अंतिम चुनाव में वह हार गए थे। पांच दशक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे। ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद वर्ष 1973 से न्याय पंचायत बरौली से तीन बार सरपंच चुने गए। 1982 में विकास खंड गंगीरी से दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे। वर्ष 1989 में पहली बार गंगीरी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े और 20 हजार वोट लेकर हार गए। 
विज्ञापन

कस्बा छर्रा में निकाली पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह की शवयात्रा वर्ष 1991 में उन्हें भाजपा से टिकट मिला और वह जीते। राम मंदिर आंदोलन के चलते मात्र 11 माह विधायक रहने के बाद विधानसभा भंग हो गई। पुन: 1993 में हुए चुनाव में हार मिली। सन् 1996 फिर विधायक बने। वर्ष 2000 में भाजपा जिलाध्यक्ष बने। 2002 में हुए चुनाव में हार मिली लेकिन दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 2007 में जीत मिली और विधायक बने। अपने अंतिम चुनाव सन् 2012 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक राम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निकटतम रहे, लेकिन कल्याण सिंह द्वारा नई पार्टी बनाने के बाद भी उन्होंने भाजपा का साथ नहीं छोड़ा।-धर्मेंद्र गुप्ता।

डॉ. राम सिंह के विधायक बनने के बाद गंगीरी विधानसभा क्षेत्र में जो विकास हुआ था, वह पहले कभी नहीं हुआ।-राकेश गर्ग।
डॉ. राम सिंह के सरल स्वभाव एवं मृदुल भाषा के कारण सभी भाजपा नेता का उनसे विशेष लगाव था। पूर्व सीएम राजनाथ सिंह उनकी पुत्री की शादी में आए थे।-सुबोध कुमार।
उन्होंने नगर पंचायत छर्रा को अनेकों सौगात दी। जिनको आज भी देखा जाता है। शिक्षा के लिए उन्होंने ही राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना कराई।-सुधीर आर्य।

कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के रहे करीबी

पूर्व विधायक डॉ.राम सिंह कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के सबसे ज्यादा करीबी रहे। वे कल्याण सिंह के साथ एक ही बाइक पर बैठकर चुनाव प्रचार करने के साथ पार्टी के लिए चंदा भी एकत्रित करते थे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनसे मंत्री बनने के लिए कहा गया, लेकिन पूर्व विधायक ने भाजपा के सिपाही के तौर पर कार्य करना पसंद किया।
केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने मंगलवार की सांय कस्बा छर्रा में पहुंच कर पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह के निधन पर शोक संवदेना व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की। इनके साथ हर्षित प्रधान, ठाकुर गोपाल सिंह, मनोज लोधी, पुष्पांजलि आदि मौजूद रहीं। अटल बिहारी को दी थी 91,455 रुपये की थैली
सन् 1981 में भाजपा की जनसभा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण के साथ मिलकर पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह ने घर-घर जाकर चंदा एकत्रित किया था। इसके बाद हुई जनसभा में आए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को 91,455 रुपये की थैली भेंट की थी।

छर्रा में कराए थे विकास कार्य
पूर्व विधायक ने नगर पंचायत छर्रा में कई विकास कार्य कराए थे। उन्होंने यहां पर श्री राममूर्ति गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पानी की टंकी का निर्माण कराने के साथ ही कई सड़कों का निर्माण कराया था।

निधन पर जताया शोक

दादों में गांव कसेर के भूपेंद्र यादव ने पूर्व विधायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जेके कुमार, केशव देव, राहुल व धीरज कुमार मौजूद रहे।
डॉ राम सिंह अंतिम संस्कारपूर्व विधायक को दी अंतिम विदाई
पूर्व विधायक के अंतिम संस्कार से पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा रख अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में हाथरस सांसद अनूप प्रधान, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज प्रांत हेमंत राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, ठाकुर राहुल सिंह ब्लॉक प्रमुख, योगेश यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, ज्ञानेंद्र राजपूत, छर्रा के चेयरमैन पति लालू महाजन, नायाब तहसीलदार मयंक गोयल, इंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह मौजूद रहे।

डॉ. रामसिंह का राजनीतिक सफर

  • 1972 में पैतृक गांव सुनपहर ऐदलपुर से ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए
  • 1973 से न्याय पंचायत बरौली से तीन बार सरपंच चुने गए
  • 1982 में विकास खंड गंगीरी से दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे। 
  • 1989 में पहली बार गंगीरी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े और 20 हजार वोट लेकर हार गए। 
  • 1991 में गंगीरी विधानसभा सीट पर भाजपा ने टिकट दिया और वह जीतकर पहली बार विधायक बने
  • 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा 
  • 1996 में गंगीरी विधानसभा सीट से फिर विधायक बने
  • 2000 में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने 
  • 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में हार मिली 
  • 2007 के विधानसभा चुनाव में जीतकर तीसरी बार विधायक बने
  • 2012 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व विधायक डॉ. रामसिंह के परिवार में छह माह में हुई तीसरी मौत

भाजपा के कद्दावर नेता और तीन बार के विधायक रहे डॉ. सिंह के परिवार पर पिछले कुछ समय से दुखों के पहाड़ लगातार टूट रहे हैं। पिछले छह माह में यह तीसरी मौत है। डॉ. राम सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सुनपहर ऐदलपुर में मंगलवार की दोपहर किया गया। मुखाग्नि बेटे अनिल राजपूत ने दी।

डॉ. रामसिंह के चार बेटे थे, जिनमें से दो बेटों की मौत हो चुकी है। करीब 20 साल पूर्व सबसे छोटे बेटे श्रीभगवान निवासी छर्रा की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। डॉ. रामसिंह वर्तमान में श्रीभगवान की धर्मपत्नी लता राजपूत और दो नातियों के साथ छर्रा में रह रहे थे। छह माह पूर्व सबसे बड़े बेटे डॉ. विनोद निवासी स्वर्णजयंती नगर अलीगढ़ की घर में ही गिरकर मौत हो गई थी। इनके अलावा तीन माह पहले तीसरे नंबर के बेटे यशपाल निवासी छर्रा की पत्नी संतोष देवी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। दूसरे नंबर के बेटे अनिल राजपूत छर्रा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। डॉ. रामसिंह की पत्नी चंदो देवी का निधन करीब 40 साल पहले हो चुका है।

राम मंदिर आंदोलन की लहर में पहली बार विधानसभा पहुंचे डॉ. रामसिंह
नब्बे के दशक में राम मंदिर आंदोलन अपने चरम पर था। कार सेवा का दौर और चारों ओर जयश्रीराम के नारों से वातावरण राममय था। इसी दौरान डॉ. रामसिंह राम मंदिर आंदोलन की बागडोर संभाले हुए थे। गंगीरी विधानसभा क्षेत्र के अलावा पूरे जिले में डॉ. रामसिंह हिंदूवादी नेता के रूप में छाए हुए थे। इसका लाभ 1991 के विधानसभा चुनाव में मिला और डॉ. रामसिंह विधायक बनकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे।

राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंघल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गढ़ रहे अलीगढ़ में कई नाम ऐसे रहे जिन्होंने जिले में हिंदूवादी नेता के रूप में स्थापित किया। इनमें डॉ. रामसिंह का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। इसका बड़ा कारण है कि जब जिले में कांग्रेस नेताओं की तूती बोलती थी उस समय में इन नेताओं ने भाजपा को विधानसभा तक पहुंचाया। चूंकि डॉ. राम सिंह ने पंचायत चुनाव से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और ब्लॉक प्रमुख भी रहे। जब राम मंदिर आंदोलन की लहर में 1991 में विधानसभा चुनाव हुए तो डॉ. रामसिंह विधानसभा तक पहुंच गए। इसके बाद तीन बार वह विधायक रहे और भाजपा ने इन्हें जिलाध्यक्ष भी बनाया।

आंदोलनों में डॉ. रामसिंह के साथी रहे तथा पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह हिंडोल और पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पांडे बताते हैं कि डॉ. रामसिंह हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहे। तमाम उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए भी उन्होंने कभी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। यही कारण रहा कि जनता में उनकी पहचान समर्पित नेता के रूप में बनी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला कहते हैं कि डॉ. रामसिंह का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। पुराने समर्पित नेताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज केंद्र और कई राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed