फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former Incharge-Three Sep Line Line of Panaythi Outpost

पनैठी चौकी के पूर्व इंचार्ज-तीन सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 24 May 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Former Incharge-Three Sep Line Line of Panaythi Outpost
अकराबाद की पनैठी चौकी के स्टाफ की बीयर पार्टी का वीडियो और निवर्तमान चौकी इंचार्ज का रुपयों के लेनदेन से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस वीडियो में तीन सिपाही व होमगार्ड बीयर पार्टी में शामिल हैं, जबकि ऑडियो में अधौन के शराब तस्कर से दरोगा की रुपयों के लेनदेन की संदिग्ध बातचीत कैद हुई है। इसे लेकर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह ऑडियो व वीडियो वायरल होने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सीओ बरला सुमन कनौजिया को जांच सौंपी। सीओ बरला ने जांच की तो पाया गया कि वायरल आडियो में संदिग्ध वार्तालाप में शामिल तत्कालीन चौकी प्रभारी सिद्धार्थ कुमार हैं।
विज्ञापन

उनकी अधौन से जुड़े शराब तस्कर से रुपयों के लेनदेन की संदिग्ध बातचीत कैद है। इसी प्रकार बीयर पार्टी में शामिल पुलिस कर्मियों की पहचान मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी रोहित कुमार व अमित कुमार के अलावा होमगार्ड अरुण कुमार के रूप में हुई है। जो पार्टी के समय वर्दी पहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जांच में वीडियो काफी पुराना बताया गया है। एसएसपी ने सीओ बरला की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन चौकी प्रभारी पनैठी सिद्धार्थ कुमार, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी रोहित कुमार व अमित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। होमगार्ड अरुण कुमार की बर्खास्तगी व कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड लिखा गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने साफ कहा है कि इस तरह की शिकायत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीधे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed