फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former district minister was threatened

पूर्व जिला मंत्री को भाजपा नेता ने धमकाया-गाली-गलौज

Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Former district minister was threatened
अतरौली के भाजपा नेता व पूर्व जिला मंत्री अतुल गुप्ता को सोमवार दोपहर सांगवान सिटी सोसाइटी में त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में जान माल की धमकी दी गई। साथ ही जमकर गाली गलौज की। यह आरोप जिले के एक अन्य भाजपा नेता पर है। अतुल गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से हुई इस घटना के संबंध में महुआ खेड़ा में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि यह घटना भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के इशारे पर हुई है। चूंकि, पूर्व में उन्होंने एक मुकदमा ऋषिपाल सिंह व उनके बेटों पर दर्ज करा रखा है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

अतरौली निवासी अतुल गुप्ता के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह व उनके पुत्रों पर उन्होंने मुकदमा दर्ज करा रखा है। जिसे लेकर उन्हें अतरौली थाने से उन्हें सुरक्षा भी मिली हुई है। अतुल गुप्ता के अनुसार सोमवार दोपहर वे सुरक्षाकर्मी संग सांगवान सिटी में आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होन गए थे। जहां तमाम सामाजिक व भाजपा आदि के नेता मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान छर्रा क्षेत्र के रहने वाले भाजपा नेता बोधपाल सिंह ने सबके सामने धमकाया और गाली-गलौज की। कहा कि अगर तूने हमारे अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो परिणाम गंभीर होंगे। अतुल का आरोप है कि यह सब भाजपा जिलाध्यक्ष के इशारे पर हुआ है। बता दें कि इस मुकदमे में हाईकोर्ट से प्रोसीडिंग पर स्थगन आदेश है। इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा विजयकांत शर्मा के अनुसार प्रकरण में तहरीर प्राप्त हुई है। अभी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो पाया जाएगा, वही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-मैं आज सुबह से दिल्ली में उप राष्ट्रपति से मिलने गया था। वहां से दो बजे के बाद निकला हूं। पांच बजे अलीगढ़ पहुंचा हूं। इस विषय में मेरा कोई लेना देना नहीं है। मगर जानकारी करने पर पता चला है कि सार्वजनिक रूप से वहां दोनों पक्षों में किसी बात पर बहस हुई। इसके बाद दोनों ओर से कहासुनी हुई है। उस समय वहां तमाम लोग मौजूद थे। मुझे मामले में बेवजह घसीटा जा रहा है।-ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा/एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन

- सांगवान सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान जाट समाज को लेकर टिप्पणी की गई। जिसका चौ.बोधपाल सिंह ने विरोध किया था। इसी घटना को राजनीतिक रूप देकर जाट समाज के नेताओं पर तहरीर दी गई है। जिसका जाट वंशावली विरोध करती है। जरूरत हुई तो आगे प्रदर्शन किया जाएगा।-चौ.धर्मवीर सिंह, जिलाध्यक्ष जाट वंशावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed