फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former CMO Dr. ML Agarwal appointed JD

पूर्व सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल जेडी नियुक्त

Fri, 19 Feb 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Former CMO Dr. ML Agarwal appointed JD
पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन लाल अग्रवाल को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य अलीगढ़ मंडल नियुक्त किया गया है। अलीगढ़ मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसके उपाध्याय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। डॉ. एमएल अग्रवाल वर्तमान में जिला चिकित्सालय एटा में वरिष्ठ परामर्शदाता हैं। वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त उनको जेडी हेल्थ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इस तैनाती के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का बाजार गरम है। 2019 में पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं अतरौली स्थित 100 बेड अस्पताल के उपकरण व अन्य सामान के लिए 9 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था। इस टेंडर की शर्तों को लेकर काफी विवाद हुआ था। उस समय डॉ. एमएल अग्रवाल सीएमओ थे। बाद में एडी का चार्ज भी मिला था। आरोप-प्रत्यारोप एवं जांच के बाद नवंबर 2019 में प्रशासनिक आधार पर उनका स्थानांतरण एटा के जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed