{"_id":"6081c5608ebc3e593a18a66c","slug":"former-bsp-leaders-warm-up-again-politics-city-office-news-ali2616710180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व बसपाइयों ने फिर गरमाई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व बसपाइयों ने फिर गरमाई राजनीति
विज्ञापन
जिला पंचायत के चुनाव में बसपा को सभी 47 वार्डों पर प्रत्याशी नहीं मिलने का मुद्दा गरमा रहा है। पूर्व बसपाइयों ने वर्तमान संगठन और प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदार बताया है। बृहस्पतिवार को रामघाट रोड पर गीतांजलि हास्पिटल की दूसरी मंजिल में हुई बैठक में पूर्व नेताओं ने इस पर आक्रोश व्यक्त कर बसपा सुप्रीमो बहन जी से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
गौर हो कि बसपा की ओर से अभी तक 37 प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है। इन नेताओं ने कहा है कि रणवीर सिंह कश्यप और महेश चौधरी को साजिश का शिकार बना कर पार्टी से निष्कासित कराया गया है। उनको पार्टी में दोबारा से वापस लाकर संगठन को मजबूत किया जाए।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र राही, रघुवीर सिंह उषवा, वामसेफ के राधेश्याम, सेक्टर प्रभारी पवन, डूंगर सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष रिजवान अहमद, पूर्व कोआर्डिनेटर विक्रम प्रताप, पूर्व सेक्टर प्रभारी सुनील निगम, पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश बघेल, केसी आजाद, लाखन वर्मा, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हम सभी संगठन के लोग हैं। बहन जी से मिलने का समय मिलने पर उनको सभी तथ्यों से अवगत कराएंगे। भाजपा नेताओं से मिल कर कई वार्डों में प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं। इसकी जांच होना बहुत जरूरी है।
-महेश चौधरी, पूर्व सेक्टर प्रभारी अलीगढ़।