{"_id":"698589056c1997c3e1040902","slug":"former-bank-manager-digitally-arrested-and-duped-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: पूर्व बैंक प्रबंधक को डिजिटल अरेस्ट कर 20.82 लाख ठगे, क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: पूर्व बैंक प्रबंधक को डिजिटल अरेस्ट कर 20.82 लाख ठगे, क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर ठगी
Fri, 06 Feb 2026 11:54 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:54 AM IST
सार
अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर 4.50 लाख रुपये ठग लिए गए। इस संबंध में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में अकराबाद के एक सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 20.82 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मूल रूप से अकराबाद में रहने वाले सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक ने बताया कि सात जनवरी को उनके कीपैड मोबाइल पर साइबर ठगों की कॉल आई। उधर से खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि आपका खाता मनी लांड्रिंग में प्रयोग हो रहा है। आप पर अपराध दर्ज है। वारंट जारी हो गए हैं। आपके घर पुलिस आएगी। आप व्हाट्सएप नंबर दीजिए, उस पर वारंट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने व्हाट्सएप नंबर न चलाने की बात कही तो कहा कि पत्नी या किसी अन्य परिजन का नंबर दे दीजिए। इस पर उन्होंने पत्नी का नंबर दे दिया। इसके बाद वीडियो कॉल आना शुरू हो गई। कॉल करने पर वे किसी को कुछ न बताने व खुद अपने स्तर से निगरानी करने की बात कही। इतना धमका व डरा दिया कि वे किसी को कुछ नहीं बता पाए। बस इसके बाद 13 जनवरी, 20 जनवरी, 21 जनवरी व 28 जनवरी में कुल चार बार में अलग-अलग खातों से 20.82 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उन्हें खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ। एसएचओ साइबर थाना महेश त्यागी के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जिन नंबरों पर रकम गई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर ठगी
अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड चालू कराने के नाम पर 4.50 लाख रुपये ठग लिए गए। इस संबंध में साइबर थाने में रिपोर्ट कराते हुए टप्पल के गांव नूरपुर के ग्रामीण ने बताया कि चार फरवरी को सुबह 11 बजे दो अज्ञात नंबरों से कॉल आई। उधर से व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड चालू करने की बात कहकर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करा ली। इसके बाद खाते से रुपये गायब कर दिए गए। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।