फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former AMU professor Israeli sent to jail

Aligarh News: एएमयू के पूर्व प्रोफेसर इसराइली को भेजा जेल, कोर्ट में लंबे समय से नहीं हुए थे हाजिर

Sun, 23 Feb 2025 12:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:52 PM IST
सार

एएमयू के पूर्व प्रोफेसर एचएस इसराइली पर शोधार्थी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला कोर्ट में चल रहा है। लंबे समय से कोर्ट में हाजिर न होने पर वारंट जारी कर रखे थे।

विज्ञापन
Former AMU professor Israeli sent to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एचएस इसराइली को पुलिस ने अदालत से जारी वारंटों के आधार पर जेल भेज दिया। यह वारंट पुराने शोधार्थी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के मुकदमे में जारी थे। जिसमें उन्हें पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


प्रकरण वर्ष 2004 का है। भूविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एचएस इसरायली पर शोधार्थी छात्रा पर दुष्कर्म की कोशिश आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसमें कुछ समय बाद प्रोफेसर हाईकोर्ट से स्थगनादेश भी लेकर आए। मगर बाद में स्थगनादेश खारिज हुआ। बाद में वे बीच बीच में वारंटों पर हाजिर होते रहे।
विज्ञापन


अब सीजेएम न्यायालय ने लंबे समय से हाजिर न होने पर वारंट जारी कर रखे थे। जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने प्रोफेसर को उनके मेडिकल रोड आवास से पकडक़र कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ तृतीय अभय पांडेय ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed