फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   forgery caught in marriage grant scheme in Aligarh

Aligarh News: शादी अनुदान योजना में लाखों का फर्जीवाड़ा, 345 लोगों ने फर्जी आवेदन कर ली रकम, अब होगी वसूली

Tue, 05 Jul 2022 08:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Jul 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन

अलीगढ़ में शादी अनुदान योजना के तहत अपात्रों के नाम लाखों रुपये के बजट का बंदरबांट करने का मामला सामने आया है। शासन स्तर से हुई जांच के बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में कई कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। कमिश्नर ने इस मामले में डीएम को पत्र भेजकर दोषियों पर कार्यवाही करने के अलावा अपात्रों से सरकारी धन की वसूली कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार ने गरीब बेटियों की शादी के लिए शादी अनुदान योजना संचालित कर रखी है। जिले में शादी अनुदान योजना में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर शासन ने उप निदेशक समाज कल्याण संदीप कुमार से जांच कराई। इसमें सामान्य वर्ग के 51, पिछड़ा वर्ग के 157, अल्पसंख्यक वर्ग के 107 और अनुसूचित जाति के 30 लाभार्थियों समेत कुल 345 आवेदन जांच में फर्जी निकले हैं। इन सभी अपात्र लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये के हिसाब से अनुदान दिया जा चुका है।

विज्ञापन

जांच में कई विभागीय कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। आवेदन के दौरान फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया है। दलालों और जन सेवा केंद्र संचालकों ने इन कर्मचारियों से मिलीभगत कर अपात्रों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का काम किया है। विभागीय स्तर से भी बिना किसी जांच-पड़ताल के ही सरकारी लाभ दिया गया है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद मंडलायुक्त गौरव दयाल ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को पत्र लिखकर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के साथ ही पात्रों से सरकारी धन की वसूली करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed