{"_id":"6283f80a2a34f43ac7441250","slug":"foreigner-caught-in-gurugram-doing-research-in-geography-department-from-amu-aligarh-news-ali291783917","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू से भूगोल विभाग में रिसर्च कर रहा गुरुग्राम में पकड़ा गया विदेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू से भूगोल विभाग में रिसर्च कर रहा गुरुग्राम में पकड़ा गया विदेशी
विज्ञापन
गुरुग्राम में पकड़ा गया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का रिसर्च स्कॉलर यहां भूगोल विभाग का छात्र है और वर्ष 2021/22 में उसका यहां दाखिला हुआ है। हालांकि अभी उसके वीजा की अनुमति खत्म होने के आरोप में गिरफ्तारी की सूचना इंतजामिया को प्राप्त नहीं हुई है। मगर इसकी जानकारी कर पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। वहीं जिला पुलिस को भी इस सूचना का इंतजार है। वहीं खुफिया टीमें यह जानकारी कर रही हैं कि आखिर ये कैंपस से बाहर कहां रहता था?
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने हिंदी अनुवादक इराक के याहा मोहम्मद सईद को पकड़ा है। वह वहां सेक्टर-52 में पत्नी व एक बच्चे के साथ रह रहा था। उस पर वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने का आरोप है। हालांकि जांच में पाया गया कि वह दो साल के शिक्षा वीजा पर भारत आया था। उसने वीजा बढ़वाने के लिए आवेदन भी कर रखा है। मगर उसका कहीं कोई विदेशी सी फार्म आवेदन नहीं मिला है। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
इधर, एएमयू से जानकारी मिली है कि याहा मो.सईद का यहां भूगोल विभाग में रिसर्च के लिए वर्ष 2021/22 में प्रवेश हुआ है और उसकी रिसर्च अवधि पांच साल के लिए है। एएमयू से यह भी जानकारी मिली है कि वह कैंपस में नहीं रहता। कैंपस से बाहर कहीं रहता है। एएमयू को हालांकि अधिकारिक इसकी सूचना नहीं मिली। मगर मीडिया से जानकारी मिलने के बाद कैंपस में खलबली है और उसके विषय में पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। वहीं खुफिया टीमें भी उसके विषय में जानकारी जुटाने में लग गई हैं। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अलीगढ़ में अगर रहा तो कहां रहा। उसके रिसर्च प्रोफेसर कौन हैं।
विज्ञापन
एएमयू प्रॉक्टर वसीम अली इतना ही बताते हैं कि अभी उनको कोई जानकारी नहीं आई है। हां, यह हमारे यहां रिसर्च कर रहा है। इधर, एसएसपी कलानिधि नैथानी बताते हैं कि अभी अधिकारिक कोई सूचना नहीं आई है। फिर भी अगर ऐसा है तो जानकारी की जाएगी। जो मदद मांगी जाएगी या जो निर्देश मिलेंगे, उस पर काम किया जाएगा।