{"_id":"61b10b51bcc08d659d22e188","slug":"football-final-will-be-held-between-moradabad-and-etah-city-office-news-ali28009603","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : मुरादाबाद और एटा के बीच होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : मुरादाबाद और एटा के बीच होगा फाइनल
विज्ञापन
फुटबाल खेलते 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में आयोजित 24वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा की टीम पहुंच गई। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
बुधवार को पहले सेमीफाइनल में 9वीं वाहिनी मुरादाबाद व 23वीं को मुरादाबाद के बीच मुकाबला हुआ। रेफरी की सीटी बजते ही 23वीं वाहिनी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहित गोस्वामी ने दो गोल व संदीप नावियाल ने एक गोल दागा। 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 3-1 से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल 43वीं वाहिनी एटा व 41वीं वाहिनी गाजियाबाद के बीच खेला गया। पूरे मैच में एटा के खिलाड़ियों ने गाजियाबाद के खिलाड़ियों को छकाए रखा। 43वीं वाहिनी एटा ने 5-0 गोल से मैच जीतकर फाइनल का रास्ता तय किया। एटा के संदीप कुमार, अनीस राठी, उमेश सिंह, अरशद खान व सुनील कुमार ने 1-1 गोल दागे। रेफरी प्रभाकर सिंह कुशवाहा, पवन सिंह जादौन, जितेंद्र सिंह चौहान, पुनीत राघव, मोहम्मद फहान, शुभम लोचन रहे। संचालन सतीश कुमार जोशी, फखरे आलम ने किया।