फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Footage with police, details of action sought from arrange

पुलिस के पास फुटेज, इंतजामिया से मांगा कार्रवाई का ब्योरा

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Footage with police, details of action sought from arrange
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में रविवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पीएम-सीएम के खिलाफ नारेबाजी पर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। इस प्रदर्शन को लेकर छात्रों-बाहरियों के फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। अब इस मामले में एएमयू से कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया है। उसके अनुसार आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रयागराज में बवाल के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद के घर को बुलडोजर से गिराने के विरोध में एएमयू में छात्रों ने रविवार को मार्च निकाला था। चूंकि प्रयागराज बवाल के मुख्य आरोपी की बेटी आफरीन फातिमा एएमयू छात्रासंघ की अध्यक्ष रही हैं। उसी के समर्थन में मार्च के दौरान मोदी-योगी मुर्दाबाद व इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए थे। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार इस मामले में हमें फुटेज मिल गए हैं, जिनमें बाहरियों व छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ में अधिकारियों के जरिये एएमयू इंतजामिया से आरोपियों पर कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया है। इस मामले में एएमयू से जानकारी व तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सांसद बोले, समय आने पर देंगे जवाब
एडीजी जोन की बैठक से बाहर निकले सांसद सतीश गौतम से जब मीडिया ने एएमयू मामले में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एएमयू में पीएम-सीएम के खिलाफ नारेबाजी का समय पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवां में डीफार्मा के छात्र पर मुकदमा दर्ज
अलीगढ़। नूपुर शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में जवां थाने में डीफार्मा के छात्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जवां में अमरौली चौकी प्रभारी की ओर से दर्ज कराए गए इस मुकदमे में समस्तपुर कोटा के नौशाद के खिलाफ आरोप है कि उसने अपने मोबाइल से एक पोस्ट फेसबुक पर डाली है, जिस पर नूपुर शर्मा पर टिप्पणी की है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

कौड़ियागंज मामले में आरोपियों की तलाश जारी
अलीगढ़। कौड़ियागंज में जुलूस निकालने के मामले में छह लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस अब अन्य आरोपियों को तलाश रही है। इसमें कुछ लोग चिह्नित हैं और वे फरार हैं। इन्हें हर कीमत पर गिरफ्तार करने का प्रयास है। अकराबाद पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक छह लोग जेल भेजे जा चुके हैं। बाकी को वीडियो व मुखबिरों की मदद से चिह्नित किया जा रहा है। अब तक जो जेल भेजे गए हैं, उनमें सरवर, उवैस, सारिक उर्फ त्रिया, इमरान राईन, आदिल, शाजिद निवासी कौड़ियागंज शामिल हैं। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है। साथ में कस्बे में शांति समिति की बैठकें शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed