फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fog reigned in the city from morning till evening

Aligarh News: शहर में सुबह से शाम तक धुंध का रहा राज, लोग रहे परेशान, एक्यूआई पहुंचा 225

Sat, 04 Nov 2023 03:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 03:31 AM IST
सार

प्रदूषण एवं नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को प्रदूषण एवं नियंत्रण विभाग की दो टीमें सक्रिय हैं जो प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों एवं कारखानों पर नजर रखते हुए उनके संचालकों को चेतावनी एवं नोटिस देने का काम कर रही है। सुबह पांच बजे एएमयू के मॉनिटरिंग स्टेशन एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 से 200 के बीच रहा जो शाम को बढ़कर 225 तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
Fog reigned in the city from morning till evening
मीनाक्षी पुल पर धुंध में होकर गुजरते बाहक सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में सुबह से लेकर देर शाम तक आसमान में धुंध छायी रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 3 नवंबर को 150 से 200 के बीच रहा जो शाम को बढ़कर 225 तक पहुंच गया। इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खासकर सांस रोगियों को परेशानी होने लगी है। एलर्जी और विभिन्न तरह के चर्म रोग, सांस संबंधी दिक्कतों के शिकार हो रहे हैं। इससे अस्पतालों में इस तरह की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


दिवाली के त्योहार को लेकर पटाखों के शोर के बीच वायु प्रदूषण को लेकर लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। प्रदूषण एवं नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को प्रदूषण एवं नियंत्रण विभाग की दो टीमें सक्रिय हैं जो प्रदूषण फैला रही फैक्टरियों एवं कारखानों पर नजर रखते हुए उनके संचालकों को चेतावनी एवं नोटिस देने का काम कर रही है। सुबह पांच बजे एएमयू के मॉनिटरिंग स्टेशन एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 से 200 के बीच रहा जो शाम को बढ़कर 225 तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


धुंध

सर सैयद नगर में बने मॉनिटरिंग स्टेशन पर भी यही स्थिति देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर पटाखों के शोर के बाद शहर का प्रदूषण और भी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण में चलते वातावरण में धुंध की चादर छा जाती है। दिन भर वायुमंडल में धूल और धुंआ के बारीक कण उड़ते रहते हैं। इससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी समेत शहर में जगह-जगह भवन निर्माण कार्य हो रहे हैं। सड़क निर्माण भी किया जा रहा है। किसी भी तरह के निर्माण कार्य में प्रदूषण नियंत्रण के उपाय का पालन नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर दौड़ते हजारों वाहनों से निकलता धुंआ भी वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी कर रहा है। वायु प्रदूषण की रोकथाम पानी के छिड़काव से नियंत्रित की जा सकती है। शहर एवं शहर के बाहर की सड़कों पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित रूप से सुबह और शाम को पानी का छिड़काव करना जरूरी है। पानी का छिड़काव सभी सड़कों पर नहीं होने से लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम एवं प्रशासनिक अफसरों को पूरी रिपोर्ट भेजकर उसकी रोकथाम के लिए वैकल्पिक उपाय खोजने को कहा गया है। प्रदूषण फैलाने वाली इकाईयों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। नियमों का पालन न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

धुंध का असर, घंटों देरी से पहुंच रही ट्रेन 
आसमान में छायी धुंध से आमजनजीवन के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। खासकर दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर इसका साफ असर देखने को मिल रहा है और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी बिलंब से पहुंच रही है। गोमती एक्सप्रेस एवं मुरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे- डेढ़ घंटे, कालका एक्सप्रेस 45 मिनट, मऊ -आनंद विहार 40 मिनट, महानंदा एक्सप्रेस 35 मिनट, टीएडी पैंसेंजर 20 मिनट की देरी से अलीगढ़ स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed