{"_id":"61b8f468f591c929c84853f5","slug":"focus-on-elections-in-crime-meeting-city-office-news-ali280566054","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः क्राइम मीटिंग में चुनाव पर फोकस, माफिया हो ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः क्राइम मीटिंग में चुनाव पर फोकस, माफिया हो ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग में मंगलवार को आने वाला विधानसभा चुनाव एसएसपी कलानिधि नैथानी के फोकस पर रहा। साफ कहा कि इस चुनाव में कोई माफिया, गुंडा या अपराधी किसी तरह की गड़बड़ी न करने पाए। इस बात का विशेष ध्यान रखें। अवैध शराब का वितरण भी कतई सहन नहीं होगा।
पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में हुई बैठक में एसएसपी ने निर्देश दिए कि अपराधों का सत्यापन, गुंडा एक्ट, जिला बदर पंजीकरण तेजी से किया जाए। ऑपरेशनों के जरिये सफेदपोश, जालसाज, 420, धौंस दिखाने वाले हर हाल में जेल भेज दिए जाएं। हार्डकोर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इनामियों की गिरफ्तारी, वांछितों की धरपकड़ व ऑपरेशन पहचान में अपराधियों का सत्यापन तेज किया जाए। इसके अलावा थानों में सफाई, पुलिसकर्मियों की चिकित्साप्रतिपूर्ति आदि का ध्यान रखा जाए। अवैध नशा उत्पाद व शराब आदि पर जोर दिया। बेहतर यातायात आदि पर भी चर्चा हुई। बैठक में सभी एएसपी, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
डीआईजी ने चारों जिलों के कप्तानों को दिए निर्देश
अलीगढ़। डीआईजी दीपक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में रेंज के चारों जिलों के पुलिस कप्तानों संग मासिक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव की तैयारियों, अवैध शराब की बिक्री रोकने आदि पर जोर दिया। साथ में एससीएसटी के मुकदमों, महिला अपराध, जनसुनवाई आदि पर जोर दिया। इस मौके पर एसएसपी कलानिधि नैथानी के अलावा एसपी हाथरस, एसपी कासगंज, एसपी एटा मौजूद रहे।