{"_id":"623383dd8b842845096642c6","slug":"flowers-showered-on-the-doula-of-rss-aligarh-news-ali2873296125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : संघ के डोले पर फूलों की वर्षा, रंग-गुलाल की जमकर बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : संघ के डोले पर फूलों की वर्षा, रंग-गुलाल की जमकर बौछार
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के डोले में शामिल लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से डोला निकाला गया। इस दौरान शहरवासियों ने डोले पर फूलों एवं रंग-गुलाल की बौछार की। इस दौरान जयश्रीराम के गगनभेदी नारे लगे। विधान सभा चुनाव में जिले की सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत का उत्साह भी साफ-साफ नजर आया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा होली पर डोला निकाला जाता है। द्वारिका पुरी स्थित संघ कार्यालय से डोले का शुभारंभ हुआ। गिलहराज मंदिर, अचलरोड, मदारगेट, फूल चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा, महावीरगंज, गल्ली गुल्लूजी, तांगा स्टैंड, रेलवे रोड, मीरी मल की प्याऊ होते हुए ढपरा रोड पर डोले का समापन हुआ। रास्ते में डोले का जबर्दस्त स्वागत हुआ। मदारगेट पर फूल बरसाए गए। फूल चौराहे पर सराफा कारोबारियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरे मार्ग में छत से फूलों की वर्षा हुई। घर की छतों से रंग व गुलाल बरसाए गए। एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम, जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे आदि गाने बज रहे थे। कार्यक्रम में अतुल कृष्ण जी महाराज, निवर्तमान विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, आरएसएस के जीतेंद्र, ललित, अजय सराफ, अमन गुप्ता, अतुल राजा सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।