एएमयू के गुलिस्तान-ए-सैयद में लैंड एंड गार्डन्स विभाग की ओर से आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी में 63 प्रथम, 71 द्वितीय व 87 सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रदर्शनी में बेगम सरवतुन निसां कम फॉर द बेस्ट लांग लार्ज साइज, गुलिस्तान-ए-सैयद यूनिवर्सिटी रनिंग कप फॉर द बेस्ट गार्डन ऑफ द यूनिवर्सिटी, 1500 स्क्वायर मीटर से 2000 स्क्वायर मीटर गुलिस्तान-ए-सैयद, एचपी भैया जी रनिंग कप फॉर द बेस्ट गार्डन ऑफ द यूनिवर्सिटी, 1000 स्क्वायर मीटर से 1500 स्क्वायर मीटर वीसी लाज, यूनिवर्सिटी रनिंग कप फॉर द बेस्ट यूनिवर्सिटी गार्डन, 500 स्क्वायर मीटर 1000 स्क्वायर मीटर वीसी लाज, यूनिवर्सिटी रनिंग कप फॉर द बेस्ट यूनिवर्सिटी गार्डन, 250 स्क्वायर मीटर से 500 स्क्वायर मीटर राजीव गांधी डायबिटिक सेंटर, श्रीमती रेखा कृष्णा मेमोरियल रनिंग कप फॉर द बेस्ट गार्डन ऑफ द यूनिवर्सिटी, 250 स्क्वायर मीटर से कम वीसी लाज, डॉ. एमके गुप्ता एंड श्रीमती सुधा गुप्ता रनिंग ट्रॉफी फॉर द बेस्ट प्राइवेट गार्डन, अहमद मूसा साद सिद्दीकी यूनिवर्सिटी, रनिंग कप फॉर द बेस्ट इंस्टीट्यूशनल गार्डन कमांडेंट आरएएफ 104, यूनिवर्सिटी रनिंग कप फॉर द बेस्ट एक्जीबिट ऑफ द शो इंजीनियरिंग कॉलेज, एम हबीब रनिंग कप वीजी नर्सरी, आनंद चतुर्वेदी मेमोरियल रनिंग कप गुलिस्तान-ए-सैयद, नफीसुल हसन रनिंग कप रजिस्ट्रार लाज, जफर आलम रनिंग कप वीसी लाज, सैयद विकार अहमद रनिंग कप वीसी लाज और प्रो. सुहैल अहमद रनिंग कप बाटनिकल गार्डन को प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल, आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट कमलेश कुमार, डीएसडब्लू प्रो. मुजाहिद बेग, प्राक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. अंजुम परवेज, प्रो. जमीरउल्लाह खान, प्रो. सुबूही खान आदि ने पुरस्कार वितरित किए। लैंड एंड गार्डन्स के मेंबर इंचार्ज प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी ने अतिथियों का स्वागत किया।