फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five years ago, when the payment was not made to the Nagar Panchayat, the Panchayats united and went for the last rites

Aligarh News: भुगतान न होने पर पांच साल पहले नगर पंचायत दफ्तर में बिछाईं ईंटें उखाड़ ले गया ठेकेदार

Thu, 28 Aug 2025 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Five years ago, when the payment was not made to the Nagar Panchayat, the Panchayats united and went for the last rites
पांच साल पहले किए गए इंटरलॉकिंग कार्य का 4.85 लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ तो ठेकेदार पुराने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बिछाईं गईं ईंटें उखाड़कर ले गया। बुधवार सुबह इस मामले की जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ईंटे वापस मंगवाई। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



दरअसल, साल 2019 में चंडौस ग्राम पंचायत थी और उस समय तत्कालीन प्रधान ने मिनी सचिवालय में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया था। वर्ष 2020 में चंडौस को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया। मिनी सचिवालय में नगर पंचायत का कार्यालय बनाया गया। एक साल पहले नगर पंचायत का नया भवन बन गया है और कार्यालय उसमें स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि पुराने भवन को भी नगर पंचायत द्वारा ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव रामपुर शाहपुर निवासी ठेकेदार नफीस खां मजदूरों को लेकर नगर पंचायत के पुराने कार्यालय पर पहुंचा और ईंटें उखाड़कर एक ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर घर भिजवा दीं। सुबह नौ बजे नगर पंचायत के चेयरमैन को इसकी जानकारी हुई तो वह भी वहां पहुंच गए और ठेकेदार को रोका, ईंटें वापस मंगवाईं। उन्होंने नगर पंचायत के लिपिक को ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








2023 तक एसडीएम रहे प्रशासक

2019 में ग्राम पंचायत के दौरान करीब पांच लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था। नगर पंचायत बनने के बाद 2023 तक एसडीएम गभाना प्रशासक रहे। उसके बाद नए बोर्ड का चुनाव हुआ। इस पांच साल के दौरान ठेकेदार को भुगतान नहीं हुआ।




नगर पंचायत के पुराने कार्यालय में लगी ईंटों को पूर्व प्रधान विभा चौहान के पति धर्मवीर सिंह और ठेकेदार ने जबरन खड़े होकर उखड़वाया है। इससे सरकारी संपत्ति की क्षति हुई है। ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम से मिलूंगा। डॉक्टर डीएस भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष, चंडौस।


-300 वर्ग गज में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया था, इसमें मेरे 4.85 लाख रुपये खर्च हुए थे, जिनका आज तक भुगतान नहीं हो पाया है। तत्कालीन प्रधान विभा चौहान के पति धर्मवीर सिंह की जिम्मेदारी पर लेबर भेजकर ईंटे उखड़वाईं थीं। नफीस खां, ठेकेदार



- इस मामले में मेरा नाम गलत लिया जा रहा है। यह सच है कि ठेकेदार का भुगतान रुका हुआ है, ईंटें उन्होंने नहीं उखड़वाईं, इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। - धर्मवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed