{"_id":"5cf96be4bdec22070a1ab190","slug":"five-policemen-suspended-in-tinkle-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल कांड: पुलिस की लापरवाही उजागर, निवर्तमान इंस्पेक्टर टप्पल समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल कांड: पुलिस की लापरवाही उजागर, निवर्तमान इंस्पेक्टर टप्पल समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
Sat, 08 Jun 2019 09:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
टप्पल के चर्चित मासूम हत्याकांड में पुलिस लापरवाही उजागर हुई है। इसके चलते एसएसपी ने तीन दिन पहले लाइन हाजिर किए गए निवर्तमान इंस्पेक्टर केपी सिंह चहल सहित पांच पुलिसकर्मियों को गुरुवार देर रात निलंबित कर दिया। निवर्तमान कर्मियों में थाने के तीन दरोगा व एक सिपाही शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पर गुमशुदगी देरी से लिखने के अलावा, बच्ची की खोज में और हत्या होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नितर्वमान इंस्पेक्टर टप्पल कुशलपाल सिंह चहल, थाने के तीन सब इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, अरविंद कुमार, शमीम अहमद व सिपाही राहुल यादव को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
इन पांचों पर क्रमवार यह आरोप हैं कि पहले तो बच्ची 30 मई को गायब हुई और परिजन थाने गए तो इन्होंने 31 मई को गुमशुदगी क्यों दर्ज की। उसी दिन क्यों नहीं, इसके अलावा बच्ची को खोजने और हत्या की जानकारी होने के बाद आरोपियों को खोजने में भी लापरवाही की गई और पुलिस टीम में समन्वय का भी अभाव दिखा।
विज्ञापन
एसएसपी, अलीगढ़ आकाश कुलहरि ने बताया कि हम इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में ले जाने का प्रयास करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म या एसिड का कोई जिक्र नहीं है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।