फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five people missing from the city in three weeks

तीन सप्ताह में शहर से पांच लोग लापता, तलाश जारी

Tue, 02 Feb 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five people missing from the city in three weeks
पिछले तीन सप्ताह में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से दो किशोर सहित पांच लोग लापता चल रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना देहली गेट शाहजमाल के रहने वाले असलम पिछले महीने 20 जनवरी को घर से कहीं जाने के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। उनकी पत्नी शहनाज कहती हैं कि परिचितों और रिश्तेदारों में सभी जगह पता कर लिया, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं लगा है।

इसी तरह थाना क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर के रहने वाले छोटे खान का बेटा 14 वर्षीय दानिश पिछले महीने 21 जनवरी को अपने एक दोस्त के यहां जाने के लिए घर से कह कर गया था। तभी से लापता है। क्वार्सी के ही गोविंद नगर गली नंबर 4 में रहने वाले सत्य प्रकाश उर्फ सतू का 13 वर्षीय बेटा लव कुमार 29 जनवरी को घर से मोमोज खाने के लिए गया था। उसके बाद से ही लापता है। इसी तरह देहली गेट के नगला मेहताब निवासी 58 वर्षीय रामबाबू 30 जनवरी से और 28 वर्षीय अनिल कुमार एक फरवरी से लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed