फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five people life imprisonment for killing a man and

देवर की हत्या और भाभी पर हमले में पांच को उम्रकैद

Thu, 19 Sep 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five people life imprisonment for killing a man and
टप्पल क्षेत्र के गांव जैदपुरा में तीन साल पहले गांव की रंजिश में युवक की हत्या और उसकी भाभी को गोली मारने की घटना में अदालत ने फैसला सुना दिया है। एडीजे-5 संजय कुमार प्रथम के न्यायालय से मुकदमे में एक महिला सहित पांच आरोपियों को उम्रकैद व 18-18 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। खास बात है कि जुर्माने की राशि से आधी रकम पीड़ित पक्ष को दी जाएगी। यह निर्देश भी अदालत स्तर से दिया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी महाराज सिंह के अनुसार गांव के जयप्रकाश के परिवार की महिलाएं 21 फरवरी 2016 की शाम जंगल शौच के लिए गई थीं। वहां पहले से मौजूद गांव की नामजद महिला व उसके बेटे ने महिलाओं संग मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़कर उन्हें अर्द्धनगभन कर दिया। किसी तरह वह अपनी इज्जत को ढंकते हुए घर पहुंची और आरोपियों की शिकायत उनके परिवार से की गई। इस पर वह लोग और ज्यादा आक्रामक हो गए और कहा कि आप शिकायत कर रहे हो। इसका परिणाम गंभीर होगा।
विज्ञापन

इसके बाद अगली सुबह यानि 22 फरवरी को नामजद हमलावर होकर आए और उनके दरवाजे पर आकर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में वादी के एक भाई पवन को निशाना बनाकर गोली चलाई, जिससे गोली सीने में लगने पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पवन की भाभी मीनू गोली लगने से जख्मी हो गई। इन दोनों को खुर्जा कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां पवन को मृत घोषित कर दिया गया। प्रकरण में जयप्रकाश की तहरीर पर देवदत्त, उसकी पत्नी संजू देवी, बेटा अचल, गांव का अमरचंद्र, जयचंद के अलावा एक नाबालिग नामजद किए गए। पुलिस ने पांचों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी। मामले में नाबालिग की पत्रावलि अलग कर दी गई, जबकि अन्य पांचों को दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 18-18 रुपये जुर्माना नियत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed