{"_id":"643d66539a437503fc02e62a","slug":"five-nomination-papers-sold-for-mayor-on-the-first-day-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पहले दिन महापौर के लिए बिके पांच नाम निर्देशन पत्र, नगर पालिका-पंचायत के लिए चार ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पहले दिन महापौर के लिए बिके पांच नाम निर्देशन पत्र, नगर पालिका-पंचायत के लिए चार ने किया नामांकन
Mon, 17 Apr 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:01 PM IST
सार
अलीगढ़ नगर निगम में महापौर एवं पार्षद के लिए कलैक्ट्रेट परिसर में डूडा कार्यालय से नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। पहले दिन महापौर पद के लिए एल बी दयाशंकर, एम एल पापा, भावना कुमारी शर्मा, यामीन खान, सलमान शाहिद के नाम से पांच नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। अलीगढ़ में पहले दिन महापौर पद के लिए पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पालिका और पंचायत से सदस्य के लिए चार दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नामांकन कक्षों के सी.सी.टी.वी. सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट, वीडियोग्राफी के स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखते हुए बिना किसी व्यवधान के नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
विज्ञापन
पहले दिन चार हुए नामांकन
नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन चार नामांकन किए गए। नगर पालिका परिषद अतरौली से सदस्य के लिए एक, नगर पंचायत छर्रा के लिए दो और नगर पंचायत कौड़ियागंज के लिए एक ने नामांकन किया।
विज्ञापन
महापौर पद के लिए पांच ने खरीदे नाम निर्देशन पत्र
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन शुरू हो गए हैं। अलीगढ़ नगर निगम में महापौर एवं पार्षद के लिए कलैक्ट्रेट परिसर में डूडा कार्यालय से नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। पहले दिन महापौर पद के लिए एल बी दयाशंकर, एम एल पापा, भावना कुमारी शर्मा, यामीन खान, सलमान शाहिद के नाम से पांच नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए।
नगर नगर पार्षद, नगर पालिका-पंचायत के लिए बिके नामांकन पत्र
सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अतरौली नगर पालिका से सदस्य पद के लिए एक, नगर पंचायत छर्रा के सदस्य के लिए दो एवं मडराक नगर पंचायत के लिए एक सदस्य पद के दावेदार समेत चार प्रत्याशियों ने पहले दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उधर, नगर निगम में मेयर पद के लिए पांच एवं पार्षद पद के लिए 206, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए 24, सदस्य के लिए 102, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 124 एवं सदस्य के लिए 337 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें नगर पालिका अतरौली के अध्यक्ष पद के लिए 15, सदस्य के लिए 50, खैर नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए सर्वाधिक नौ एवं सदस्य के लिए 54 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। इसी तरह नगर पंचायत गभाना के अध्यक्ष के लिए 13, सदस्यों के लिए 30 , जलाली नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए नौ, सदस्य के लिए 54 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित
निकाय चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट के एनआईसी भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां दूरभाष नम्बर 8923936218, 8923936212, 9027157925, 8923936388 एवं 8923936385 पर 24 घंटे निर्वाचन से संबंधित शिकायत एवं समस्या दर्ज कराई जा सकती है।