फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five members of vehicle theft gang caught in Aligarh

Aligarh News: वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य दबोचे, इन जगहों से चोरी किए दोपहिया वाहन

Tue, 17 Sep 2024 01:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 01:14 PM IST
सार

आरोपियों ने अपने नाम अदीब निवासी हड्डी गोदाम, फैज निवासी ख्वाजा चौक, अरबाज निवासी जंगलगढ़ी, आमिर निवासी सराय मियां थाना देहलीगेट, शाकिर निवासी मोहल्ला मखदूम नगर कोतवाली नगर के रूप में बताई है। 

विज्ञापन
Five members of vehicle theft gang caught in Aligarh
पकड़े गए वाहन चोर और बरामद वाहन - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी, एंटी व्हीकल थैफ्ट व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त टीम ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को 15 सितंबर देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के आठ दो पहिया वाहन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बन्नादेवी पंकज मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अदीब निवासी हड्डी गोदाम, फैज निवासी ख्वाजा चौक, अरबाज निवासी जंगलगढ़ी, आमिर निवासी सराय मियां थाना देहलीगेट, शाकिर निवासी मोहल्ला मखदूम नगर कोतवाली नगर के रूप में बताई है। सभी आरोपियों को जिला मलखान सिंह अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि दोनों स्कूटी चार-पांच दिन पहले आगरा रोड मुगल जोन रेस्टोरेंट के बराबर से व गूलर रोड शराब के ठेके के पास से चोरी की गई थी। आरोपियों के खिलाफ देहलीगेट, सासनीगेट में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने बताया कि वाहन चोरी के बाद स्कूटी, बाइक आदि शारिक निवासी मखदूम नगर, कोतवाली नगर की दुकान पर खड़ी करते हैं। निशानदेही पर शाकिर की दुकान से चोरी की बाइक बरामद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारिक बाइक के हिस्से, पुर्जों को काटकर अलग कर रहा था। आरोपी अदीब पर तीन, फैज पर चार, अरबाज पर दो, आमिर पर चोरी आदि के नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से चोरी की बाइक, स्कूटी समेत दो पहिया आठ वाहन, कटी हुई बाइक का इंजन बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम में थाना बन्नादेवी पुलिस, एंटी व्हीकल थैफ्ट व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की टीम शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed