{"_id":"66e94a3ce98f9612d60ae198","slug":"five-injured-in-accident-in-sambhal-admitted-in-medical-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: संभल में हुए हादसे में पांच घायल मेडिकल में भर्ती, एक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: संभल में हुए हादसे में पांच घायल मेडिकल में भर्ती, एक ने दम तोड़ा
Tue, 17 Sep 2024 02:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:52 PM IST
सार
संभल में गांव के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे। तभी सुबह करीब छह बजे एक अनियंत्रित कैंटर ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग पर संभल में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पांच घायलों को 16 सितंबर को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायलों का उपचार जारी है। एक घायल को उसके घरवाले लेकर चले गए।
विज्ञापन
मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग पर गांव पक्के की मढ़ैया भोपतपुर, थाना रजपुरा, संभल में गांव के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे। तभी सुबह करीब छह बजे एक अनियंत्रित कैंटर ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें निरंजन, अवधेश, जमुना, ओमपाल व गंगाप्रसाद को परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां 60 वर्षीय जमुना सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। निरंजन व चार महीने के बेटे अवधेश और गंगाप्रसाद का इलाज मेडिकल में जारी है। ओमपाल को उसके घरवाले निजी अस्पताल में लेकर चले गए। पुलिस ने देर शाम जमुना सिंह का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन